Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रिश्वत ले रहा दरोगा विजिलेंस देख फरार, पीआरडी जवान गिरफ्तार
  • हरिद्वार

रिश्वत ले रहा दरोगा विजिलेंस देख फरार, पीआरडी जवान गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/01/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  मारपीट के प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाने के नाम पर तीस हजार की रिश्वत मांग रहे शांतरशाह चौकी (बहादराबाद थाना) में तैनात एसआई पंकज कुमार विजिलेंस टीम को देखकर फरार हो गया, जबकि तीस हजार की रकम ले रहा उनका सहयोगी पीआरडी जवान सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। चौकी कैंपस में घटे घटनाक्रम से हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी दरोगा की तलाश में विजिलेंस टीम क्षेत्र में डेरा डाले हुए थी। क्षेत्र के गांव रतनपुर की रहने वाली एक महिला ने मारपीट के मामले से जुड़ा एक मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। मामले की जांच शांतरशाह चौकी में तैनात एसआई पंकज कुमार को सौंपी गई थी। मारपीट के प्रकरण की जांच कर रहे दरोगा ने मुकदमे में नामजद मोहतसीन को गंभीर धाराओं में जेल भेजने का खौफ दिखाकर बीस हजार की रकम ले ली। उसके बाद दरोगा ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर तीस हजार की रकम मांगी। दरोगा के बार-बार रकम मांगने से क्षुब्ध होकर आरोपी पक्ष के मोहतसीन ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क साधा। उसने विजिलेंस को घटनाक्रम से अवगत कराया। विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। जांच के बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई। टीम ने बुधवार को शांतरशाह चौकी के आसपास जाल बिछाया। शिकायतकर्ता ने चौकी पहुंचकर दरोगा से संपर्क साधा, जिसके बाद दरोगा ने रकम पीआरडी जवान सुरेंद्र को देने की बात कही। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पीआरडी जवान को रकम थमाई, तभी चौकी में घुसकर विजिलेंस ने पीआरडी जवान को पकड़ लिया। कार्रवाई होते देख दरोगा पंकज कुमार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस ने आरोपी दरोगा की तलाश में जगह-जगह छापे मारे लेकिन पता नहीं चल सका। देर शाम विजिलेंस की टीम पीआरडी जवान को लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई, जिसे भ्रष्टाचार अधिनियम के मामले की सुनवाई करने वाली कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीतलहर की चपेट में धर्मनगरी, बर्फीली हवाएं बढ़ा रही मुश्किलें
Next: प्री-बोर्ड परीक्षा वाले दिन फंदे पर लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.