Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश से अब नैनीताल को सीधी बस सेवा
  • देहरादून

ऋषिकेश से अब नैनीताल को सीधी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 30/10/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। ऋषिकेश से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा जल्द शुरू होगी। यात्रियों की डिमांड पर रोडवेज ने इस रूट पर नई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों को ऋषिकेश डिपो से सीधे नैनीताल की बस मिल सकेगी। रोडवेज के ऋषिकेश डिपो ने कुछ समय पहले नैनीताल की सेवा को बंद कर दिया था, लेकिन अब यात्रियों की डिमांड पर डिपो ने फिर से यह सेवा बहाल करने का फैसला लिया है। नैनीताल के लिए सप्ताहभर के भीतर अड्डे से बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी बस का किराया तय नहीं हुआ है, लेकिन संचालन से पहले निर्धारित मानकों के अनुरूप किराया भी जल्द ही सार्वजनिक करने की बात डिपो के स्थानीय अधिकारियों ने कही है।

ऋषिकेश को मिली छह नई बसें : मुख्यालय से ऋषिकेश डिपो को छह नई बीएस-6 बसों की सौगात मिली है। दो और बसें अभी डिपो को मिलनी की बाकी हैं। इन नई बसों को गुप्तकाशी, गोपेश्वर और घनसाली रूट पर दौड़ाया जा रहा है। तीनों रूट पर दिल्ली-ऋषिकेश होते हुए दो बसें की सुविधा यात्रियों को डिपो से दी जा रही है। अभीतक ऋषिकेश डिपो के बेड़े में 88 बसें थीं। छह नई बसों आने के साथ ही यह संख्या अब 94 हो गई है। इनमें 39 बसें अनुबंधित हैं।

यात्रियों की भीड़ देख अधिकारी चौकन्ना : दीपावली पर्व को लेकर बाहरी राज्यों से यहां कामकाज को पहुंचे लोग घरों का रुख कर रहे हैं, जिसके चलते ऋषिकेश बस अड्डे पर भी दो-तीन दिन से यात्रियों को दबाव काफी बढ़ा हुआ है। विभिन्न स्थानों पर भगदड़ की घटनाओं को देखते हुए डिपो प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। अड्डे पर डिपो के कर्मचारियों और चालक व परिचालकों को विशेष हिदायत दी गई है। अधिकारियों को दावा है कि डिपो के पास पर्याप्त बसें हैं, जिसके चलते भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होना मुश्किल है। बावजूद, एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयर इंडिया की 32 विमानों में बम की धमकी से मचा हडक़ंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Next: बुजुर्ग से टप्पेबाजी करने वाले दो लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.