Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धूमधाम से मनाया जाएगा ईगास पर्व: मेयर
  • देहरादून

धूमधाम से मनाया जाएगा ईगास पर्व: मेयर

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिलोक वेलफेयर सोसायटी की ओर से चार नवंबर को ईगास पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सोसायटी के सदस्यों ने बैठक कर ईगास की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में मेयर अनिता ममगाईं ने लोकपर्व पर अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। शनिवार को आशुतोष नगर में ऋषिलोक वेलफेयर सोसायटी ने बैठक आयोजित की। बैठक में मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा ईगास, बग्वाल पर्व को लेकर शुरू की गई मुहिम को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आगे बढ़ाने का काम किया है। ईगास, बग्वाल उत्तराखंडवासियों के लिए एक विशेष महत्व रखता है, इसकी धूम अब पूरे प्रदेश में दिखाई देगी। तीर्थ नगरी में भी उत्तराखंडी संस्कृति के इस महापर्व की चमक दिखाई देनी शुरू हो गई है। पर्व को लेकर पहाड़ की संस्कृति से जुड़े लोगों में अपार उत्साह है। आशुतोष नगर में आगामी 4 नंवबर को ईगास पर्व पर ऋषिलोक वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजन किया जाएगा। इसमें भैला खेला जायेगा। साथ ही लोक संस्कृति के वाद्ययंत्रों के साथ उत्तराखंडी व्यंजन भी कार्यक्रम का प्रमुख आर्कषण रहेंगे। कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीर्थ नगरी पैतृक स्थान है। उनसे कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आग्रह किया जायेगा। मौके पर राजकुमारी जुगलान, अशर्फी राणावत, फेरु जगवानी, दिनेश बिश्नोई, सतपाल चोपड़ा, नवीन अरोड़ा, गंगा जोशी, पुष्पा भट्ट, लता अरोड़ा, सुनीता, नमिता जगवानी, कविता, राजेश्वरी लेखवार, सत्यनारायण लेखपार, मोहनलाल रतूड़ी, रोसा देवी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डांग क्षेत्र में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप, लोग परेशान
Next: घर के आँगन में युवक पर गुलदार ने किया हमला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.