Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
  • देहरादून

ऋषिकेश में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

RNS INDIA NEWS 19/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। होली के बाद वीकेंड पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में उमड़े पर्यटकों ने राफ्टिंग के रोमांच और कैंपिंग का जमकर लुत्फ उठाया। मुनिकीरेती, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में होटल और कैंप पर्यटकों से फुल रहे। शनिवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात आदि प्रांतों के पर्यटक जुटे। पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से रामझूला पुल, लक्ष्मणझूला पुल और जानकी झूला पुल पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही रही। शिवपुरी, कौडियाला से लेकर स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती तक गंगा घाटों और तटों पर पर्यटक सुबह से लेकर शाम तक मौज मस्ती करते नजर आए। पर्यटकों ने राफ्टिंग का भी जमकर आनंद लिया। गंगाघाटी में दिन भर रंग-बिरंग राफ्टें तैरती दिखायी दीं। शाम ढलते ही पर्यटकों ने होटलों और कैंपों की ओर रुख किया। हेंवलघाटी क्षेत्र के गरुड़चट्टी, मोहन चट्टी, घुघतानी तपोवन, घट्टूगाड़, बैरागढ़ आदि स्थानों पर संचालित कैंपों में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े। गंगा रिवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि होली के चलते इस वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। अनुमानित 35 हजार से अधिक पर्यटक सैर सपाटे के लिए पहुंचे हैं।

खदरी फाटक से तपोवन तक रहा जाम
 वीकेंड पर पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रही। शनिवार को हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से खदरी रेलवे फाटक श्यामपुर से तपोवन (लक्ष्मणझूला) क्षेत्र तक जाम रहा। जाम में फंसे वाहन सरक सरककर आगे बढ़ते नजर आए। यही हाल हरिद्वार बाईपास मार्ग पर भी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब नंबरों के वाहनों का दबाव बढ़ने से एआरटीओ से नटराज चौक से आगे ढालवाला तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। हालांकि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हाईवे के प्रत्येक तिराहे और चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड मोर्चा संभालते नजर आए। लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते लोग जाम से परेशान रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरियाणा के तीन पर्यटकों के लिए देवदूत बनी जल पुलिस
Next: चोरों ने बंद घर से जेवरात और नगदी उड़ाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.