Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार दुर्घटना में एक की मौत
  • टिहरी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार दुर्घटना में एक की मौत

RNS INDIA NEWS 13/12/2022
default featured image

नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के समीप एक कार अनियत्रिंत होकर सड़क से बाहर खाई की ओर जा लटकी। दुर्घटना में कार का फ्रन्ट का शीशा टूट गया और कार चालक छिटक कर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। व्यासी थाना प्रभारी अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के समीप मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे श्रीनगर से देहरादून जा रही एक कार अनियत्रित होकर हाईवे से बाहर होकर सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर पर जा अटकी। दुर्घटना में कार के आगे का शीशा पूरी तरह टूट गया, जिसके कारण कार चालक शरणकांत शर्मा (61) पुत्र शिवचरण शर्मा निवासी बंजारवाला देहरादून करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे कार चालक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को खाई निकाला। पुलिस ने मृतक शरणकांत का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये एम्स ऋषिकेश भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान की गई है। बताया मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। दुर्घटना के दौरान चालक कार में अकेला सवार था। कार चालक कुछ समय पूर्व एसबीआई से सहायक प्रबंधक पद से सेवा निवृत्त हुआ था। मौके पर एसडीआरफ टीम के एचसी प्रेम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 100 ग्राम कीड़ा जड़ी के साथ एक गिरफ्तार
Next: महाराज ने दी रुद्रप्रयाग जिले को 625.62 लाख की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.