Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बाधित, गंगोत्री मार्ग पर छोटे वाहन चले
  • देहरादून

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बाधित, गंगोत्री मार्ग पर छोटे वाहन चले

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। भूस्खलन के चलते ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग (बदरीनाथ हाईवे) दिनभर बाधित रहा। जबकि ऋषिकेश-चंबा मार्ग (गंगोत्री मार्ग) नरेन्द्रनगर के पास भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मार्ग पर छोटे वाहन ही आ जा पा रहे हैं। इस कारण पहाड़ के विभिन्न रूटों पर करीब 135 बसों का संचालन ठप रहा। इससे सवारियों को परेशानी उठानी पड़ी। बीते रोज से दोनों मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं। ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर गूलर, व्यासी और सिंगटाली के पास बीते गुरुवार देर रात से ही भूस्खलन होने लगा। तड़के पहाड़ से भारी पत्थर गिरने से सड़क बंद हो गई। सूचना पर एनएच के अधिकार मौके पर पहुंचे, लेकिन लगातार हो रही बारिश और पत्थर गिरने से मलबा हटाने के कार्य में दिक्कत आई। देर शाम तक श्रीनगर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। उधर, ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर नरेन्द्रनगर के पास मलबा गिरने और भूस्खलन से मार्ग संकरा हो गया। इससे मार्ग पर छोटे वाहन ही चल पाये। ऋतिग्रस्त मार्ग पर यातायात सामान्य होने में दो से तीन दिन लग सकते हैं।  दोनों मार्ग बाधित होने से शुक्रवार को पहाड़ आने जाने वाली बसों का संचालन ठप रहा। दोपहर बाद उम्मीद बनी की व्यासी के पास मार्ग खुल जायेगा, लेकिन बारिश के चलते मलबा नहीं हटाया जा सका। ऋषिकेश से चंबा-टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली और पौड़ी सहित अन्य छोटे-बड़े रूटों पर प्रतिदिन 135 से अधिक बसों का संचालन होता है, लेकिन दोनों मार्ग बाधित होने से शुक्रवार को बसों का संचालन नहीं हो पाया।

दूरी के साथ किराया भी बढ़ा

श्रीनगर मार्ग बाधित होने से छोटे वाहन नरेन्द्रनगर, खाड़ी, देवप्रयाग होकर श्रीनगर आ-जा रहे हैं। इससे 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी के साथ किराया भी अधिक लग रहा है। यदि मार्ग खुलने में समय लगा तो पहाड़ में खाद्य पदार्थ की सप्लाई में असर पड़ सकता है। सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन पचास से अधिक ट्रक दूध, सब्जी एवं अन्य खाद्य सामग्री पहाड़ में सप्लाई करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने दी मसूरी में राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि
Next: उत्तराखंड मूल की महिलाओं के 30% क्षैतिज आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.