Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिटायर आईएएस अफसर ने बिल्डर पर 45 लाख हड़पने में केस कराया
  • देहरादून

रिटायर आईएएस अफसर ने बिल्डर पर 45 लाख हड़पने में केस कराया

RNS INDIA NEWS 19/05/2023
rns featured image new

देहरादून। रिटायर आईएएस अफसर ने एक बिल्डर के खिलाफ राजपुर थाने में 45 लाख हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने उसके प्रोजेक्ट में एक फ्लैट लेने की डील की। उन्होंने 90 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। किसी कारण से वह बैनामा नहीं करा पाए। रकम वापस मांगी तो बिल्डर ने आधी रकम लौटाई। बाकि रकम वह नहीं लौटा रहा है। सीओ मसूरी अनिल जोशी ने बताया कि टिहरी हाउस निवासी रिटायर आईएएस अफसर चंद्र सिंह नपलच्याल ने तहरीर दी। राजपुर में व्हिस्परिंग विलोज प्रोजेक्ट बनाने वाले द मार्क इंफ्रा होम कंपनी के संचालक राजीव त्यागी से उनका संपर्क हुआ। उसने एक फ्लैट पीड़ित को देने की डील 11 अगस्त 2015 को की। डील होने पर आईएएस अफसर ने अलग-अलग तिथियों पर कुल 90 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। बाद में बिल्डर से किसी बात पर अनबन हुई तो उन्होंने रजिस्ट्री नहीं कराई। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने टालना शुरू कर दिया। दबाव बनाने पर उसने 45 लाख रुपये लौटाए। शेष रकम में कुछ चेक दिए। जो कैश नहीं हुए। आरोपी लगातार पीड़ित को चक्कर कटा रहा है। उन्होंने हाल में राजपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी राजीव त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार पॉड टैक्सी व दो रोपवे पर काम जल्द
Next: केहरी स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.