Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कैंची धाम के पास रेस्टोरेंट में चली गोली, संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास रेस्टोरेंट में चली गोली, संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 18/10/2025
rns featured image new

नैनीताल। जनपद नैनीताल में प्रसिद्ध कैंची धाम के निकट भवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली दुर्घटनावश चली या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। प्रारंभिक जांच में यह मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किरौला रेस्टोरेंट में हुई। मृतक की पहचान आनंद सिंह (38 वर्ष) पुत्र लोक सिंह, निवासी सिमलखा, बेतालघाट (नैनीताल) के रूप में हुई है। घटना रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है। बताया गया है कि जिस हथियार से गोली चली, वह लाइसेंसी बंदूक थी।

एसपी सिटी जगदीश चन्द्रा ने बताया कि घटना के समय रेस्टोरेंट के एक कमरे में चार से पांच लोग मौजूद थे। अचानक गोली चलने से आनंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर भवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना की हर दिशा में जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 अक्टूबर
Next: कनखल से लापता युवक का शव नहर पटरी पर मिला

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.