Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने की मासिक बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने की मासिक बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 21/07/2021
rns featured image new

– आरडब्ल्यूएस की एनओसी की अनिवार्यता खत्म करें हिमुडा : संजीव कौशल

आरएनएस सोलन(बद्दी) : बुधवार को रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी हाउसिंग बोर्ड फेस 1-2 की विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी (आरडब्ल्यूएस) के अध्यक्ष संजीव कौशल ने की। बैठक में सोसाइटी की समस्या और शिकायतों का समाधान करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष संजीव कौशल ने कहा हाउसिंग बोर्ड में मकान बेचने के लिए आरडब्ल्यूएस की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) अनिवार्य है। जिसके लिए मकान मालिक को एनओसी का आरडब्ल्यूएस को शुल्क अदा करना पड़ता है। जिससे कि उपभोक्ता की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ता है।  रेसिडेंट्स सोसाइटी मेंटेनेंस चार्ज में आमतौर पर हाउसिंग सोसायटी के रखरखाव का खर्च और बाद में मरम्मत के काम में आने वाला खर्च शामिल होता है। रेसिडेंट्स सोसाइटी लोगों की बिजली, पानी, सुरक्षा जैसे मसलों के लिए कार्य करती है। लेकिन हाउसिंग बोर्ड बद्दी कॉलोनी का रखरखाव नगर परिषद द्वारा किया जाता है। जिसमें सड़कें, नालिया, पार्क आदि शामिल है। कौशल ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड बद्दी में हिमुडा द्वारा दफ्तर खुला हुआ है जिसमें एसडीओ स्तर के अधिकारी तक बैठते है, जोकि हाउसिंग कॉलोनी का रखरखाव देखते है।  वहीं आरडब्ल्यूएस का इससे कोई लेनादेना नही है तो फिर रेसिडेंट्स सोसाइटी की एनओसी की जरूरत क्यों ? आरडब्ल्यूएस की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की बाध्यता को हिमुडा जल्द से जल्द खत्म करें। ताकि बिना आरडब्ल्यूएस की अनुमति से  मकान आसानी से बिक सके। बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया कि जब तक हिमुडा की तरफ से रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की एनओसी की अनिवार्यता खत्म नहीं की जाती तब तक आरडब्ल्यूएस लोगों को निशुल्क एनओसी देगी। पर एक शर्त के साथ पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों की अहम भूमिका को देखते हुए उपभोक्ता को दो पौधे लगाने होंगे और जिसका रखरखाव व ध्यान सही तरीके से रखना होगा।  कौशल ने कहा कि आरडब्ल्यूएस का काम लोगों के मुद्दे को उठाना व निवारण के लिए नगर परिषद और हिमुडा तक पहुँचना है। इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान कौशल ने प्रशासन से मांग की गई कि जो पिछले दिनों लो हाइट बैरियर लगाए थे। जो टूट गए है उनको द्वारा लगाया जाए और जो चक्का रोड की तरफ तीन रास्ते खुलते हैं। वहा पर बैरीगेट्स  लगाकर उनको सिर्फ पैदल आने-जाने के लिए रखा जाए ऐसा करना सुरक्षा की दृष्टिगत से जरूरी है।

उन्होंने नप बद्दी से मांग कि है कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत बढ़ गई है। जिनकी नसबंदी की जाए और जो आवारा सांड घूमते हैं उनको को सेंचुरी में पहुंचाया जाए। पार्कों में लाइट की व्यवस्था की जाए क्योंकि बरसात में सांप बहुत निकलते हैं और अंधेरा होने की वजह से लोगों को दिखाई नहीं देते। इसलिए सभी पार्कों में लाइट की उचित व्यवस्था की जाए और समय-समय पर वहां से सफाई की जाए ताकि लोगों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। हाउसिंग बोर्ड में जब तक पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू नहीं होती तब तक टैंकरों द्वारा लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इन्नरव्हील क्लब परवाणू ने वर्ष 2021 -22  की इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित
Next: वायरस असली दुश्मन है, सरकार नहीं : हरदीप पुरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.