Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति घोषणा से सेंसेक्स में 327 अंक की तेजी, लगातार 7वें दिन चढ़ा बाजार
  • बाजार

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति घोषणा से सेंसेक्स में 327 अंक की तेजी, लगातार 7वें दिन चढ़ा बाजार

RNS INDIA NEWS 10/10/2020
rns featured image new

मुंबई,09 अक्टूबर (आरएनएस)। मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने की रिजर्व बैंक की घोषणा के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 327 अंक बढक़र बंद हुआ। सेंसेक्स के लाभ में रहने का यह लगातार सातवां दिन है। रिजर्व बैंक ने नीतिगत दरों में बदलाव नहीं किया है, लेकिन लचीला रुख अपनाए रखने की बात कही है। इसके बाद बाजार में लिवाली के चलते शेयर बाजार तेजी के रुख के साथ बंद हुए। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के परिणामों की घोषणा करते हुए केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो दर 4 प्रतिशत पर बनी रहेगी। वही रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा भी 4.25 प्रतिशत पर पूर्ववत रखी गई है। बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स 326.82 अंक यानी 0.81 प्रतिशत बढक़र 40,509.49 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79.60 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,914.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल आईसीआईसीआई बैंक सबसे अधिक लाभ में रहा। इसका शेयर 3 प्रतिशत तक चढ़ गया। वहीं एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी, ओएनजीसी और इन्फोसिस के शेयरों में वृद्धि दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 73.15 पर बंद हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति घोटाला मामले में सुनवाई एक सप्ताह बाद
Next: आज का राशिफल : 10/10/2020

Related Post

sim block
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

RNS INDIA NEWS 20/12/2024 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.