Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • गिरी नदी में फसे 6 लोग व 30 मवेशियों का किया रेस्क्यू
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

गिरी नदी में फसे 6 लोग व 30 मवेशियों का किया रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
rns featured image new
 
नाहन । पांवटा साहिब उपमण्डल में बांगरन गांव के डोरियोंवाला के पास टापू में बीते दिन गिरी नदी की चपेट में आए गुर्जर परिवार को एसडीएम पांवटा विवेक महाजन की अगुवाई में रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू के दौरान मौके पर डीएसपी वीर बहादुर सिंह, होमगार्ड के जवान व स्थानीय गोताखोर भी मौजूद रहे।
एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि बीते दिन रात 10 बजे इस टापू पर एक गुर्जर परिवार के चार लोगों के फसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके तुरंत बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिक बारिश व जटोन बेराज के गेट खोलने के कारण गिरी नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया था जिसके कारण आधी रात को रेस्क्यू करना संभव नहीं था।
उन्होंने बताया कि आज प्रातः 5 बजे बारिश रूकने के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू का कार्य शुरू किया जिसमें गुर्जर परिवार के चारों सदस्य व 30 पशुओं को सुरिक्षत बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि सुबह के समय दो महंतों के मंन्दिर में फसे होने की सूचना प्राप्त हुई जिन्हंे भी गुजर परिवार सहित बचा लिया गया है।
विवेक महाजन ने बताया कि प्रशासन ने चण्ड़ीगढ़ से एनडीआरएफ की टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया गया था लेकिन एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने रेस्क्यू कर सभी को सुरिक्षत स्थान पर पहुंचा दिया जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम से सम्पर्क कर उन्हंे वापिस भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि जिला में अधिक बारिश के कारण नदियों का जल स्तर उफान पर है जिसके चलते प्रशासन ने जगह-जगह होर्डिग्स व गाड़ियों में लाॅउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को नदियों के किनारे न जाने की अपील की जा रही है। इसके अतिरिक्त, किसी भी अप्रीय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारिया कर ली हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक डाॅ खुशहाल शर्मा पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उनसे जुडे रहे और हर संभव सहायता मुहैया करवाते रहे जिसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोपाल गौ संरक्षण गोशाला कमेटी की बैठक 25 जुलाई को
Next: उत्तराखंड सरकार ने इस साल रद्द की कांवड़ यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.