Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

RNS INDIA NEWS 05/04/2023
05 (2)

देहरादून। गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में पहले स्थान पर रही उत्तराखंड की झांकी ‘मानसखंड का प्रदर्शन ब्लाक स्तर पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसे फ्लैग आफ किया। बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सीएम धामी ने इस झांकी को रवाना किया। ब्लाक मुख्यालयों में प्रदर्शन के बाद 18 मई को यह झांकी वापस देहरादून लौटेगी। राज्य के पिछले 22 साल के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड राज्य की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के अवसर पर पहला स्थान मिला था। सीएम धामी ने कहा कि यह राज्य के सभी लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, लिहाजा आमजन को भी इसे देखने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने झांकी के निर्माण व प्रस्तुतिकरण में शामिल कलाकारों व जुड़े लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी कहा कि इसमें प्रमुख धाम जागेश्वर धाम, उत्तराखंड की संस्कृति, कला को दर्शाया गया है। कहा कि सरकार मानसखंड मंदिर माला मिशन पर काम कर रही है और राज्य की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के पुर्नउद्धार के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि झांकी के संबंध में दो मिनट की वीडियो भी तैयार की गई है। इस शॉर्ट फिल्म का एलईडी के माध्यम से प्रसारण भी किया जाएगा। झांकी के जिला मुख्यालयों पर पहुंचने पर स्थानीय विधायक और जिलाधिकारी के सहयोग से कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, झांकी लीडर केएस चौहान, आचार्य मनमोहन लोहनी आदि मौजूद रहे।

ये होगा झांकी का रूट:
छह अप्रैल से आठ तक हरिद्वार, नौ से 11 तक यूएसनगर, 12 से 14 अप्रैल तक चंपावत, 15 से 18 पिथौरागढ़, 19 से 21 बागेश्वर, 22 से 25 अप्रैल अल्मोड़ा, 26 से 28 तक नैनीताल, 29 अप्रैल से दो मई पौड़ी, तीन से पांच मई तक रुद्रप्रयाग, छह से नौ मई तक चमोली, 10 से 13 तक टिहरी, 14 से 16 तक उत्तरकाशी जिला के ब्लाक मुख्यालयों और 17 से 18 मई तक चकराता, कालसी, विकासनगर होते हुए वापस देहरादून पहुंचेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पछवादून बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व सचिव की सदस्यता बहाल होगी
Next: धारदार हथियार से जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.