Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही मिलेगा विधायकों को सत्र में शामिल होने का मौका
  • उत्तराखंड

रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही मिलेगा विधायकों को सत्र में शामिल होने का मौका

RNS INDIA NEWS 21/09/2020
rns featured image new

देहरादून ,21 सितंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले विधायक आवास में कैंप लगाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। विधायकों को रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही सत्र में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। इसको देखते हुए सभी अपनी कोरोना की जांच करा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के निर्देशों के बाद रेसकोर्स स्थित विधायक आवास में विधायकों के सैंपल लिए जा रहे हैं। दरअसल, 23 सितंबर से विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित होना है। इसके लिए सभी की कोविड जांच चल रही है। एक ओर जहां, विधायक आवासमें विधायकों के सैंपल लिए गए। वहीं, 61 कार्मिकों के भी कोविड-19 एंटीजन टेस्ट करवाया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय के तीन कार्मिक पॉजिटिव पाए गए है। इसमें समीक्षा अधिकारी, एपीएस और स्टाफ गाड़ी का चालक शामिल है। वहीं, एक सचिवालय के एक चालक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। विधानसभा सत्र से पहले सभी की कोरोना जांच इसलिए की जा रही है, जिससे मानसून सत्र के संचालन में पूरी तरह से सुरक्षा बरती जा सके और सभी कोरोना से सुरक्षित रहें।
कैंप कार्यालय के कर्मचारियों की कोविड जांच
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय के कर्मचारियों की भी कोविड जांच कराई जा रही है। यहां 12 कर्मचारियों का स्टाफ है, जिनमें पांच कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें पिछले तीन दिन में कुछ न कुछ शिकायत रही है। इनका सोमवार को एम्स ऋषिकेश में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इनमें विधानसभा अध्यक्ष का गनर, एस्कॉर्ट में तैनात उपनिरीक्षक, एक सिपाही और दो अन्य स्टाफ शामिल है।
विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी ताजेंद्र नेगी ने बताया कि शेष सात कर्मचारियों को होम चरंटाइन किया गया है। इन्हें फिलहाल कोई शिकायत नहीं है। पांच दिन बाद उनकी भी जांच की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी पांच दिन तक होम चरंटाइन की सलाह दी गई है।
0

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्री नही मिलने से अल्मोड़ा हल्द्वानी बस सेवा रही ठप
Next: कोरोना वायरस वैक्सीन से ज्यादा असरदार हैं मास्क

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.