Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रेखा आर्या ने सीएम के स्वास्थ्य लाभ को कराया अनुष्ठान
  • हरिद्वार

रेखा आर्या ने सीएम के स्वास्थ्य लाभ को कराया अनुष्ठान

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, राज्य की उन्नत्रि और जन-जन के आरोग्य होने की कामना को लेकर हरिद्वार में विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान कराया। गुरुवार को बिरला घाट स्थित हनुमान मंदिर में अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी के सानिध्य में उन्होंने हवन यज्ञ में आहुतियां देकर मुख्यमंत्री के जल्दी स्वस्थ होने और कुंभ मेला के सकुशल संपन्न होने का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने श्रीमहंत हरिगिरि की मांग के बाद घोषणा की कि सभी अखाड़ों को सरकारी मूल्य पर खाद्य राशन उपलब्ध कराया जाएगा। अनुष्ठान के बाद रेखा आर्या ने जूना अखाड़े छावनी का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों समेत अन्य तैयारियों को देखा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद वह 14 दिनों के लिए आइसोलेट हैं। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के भैरव घाट पर विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष अनुष्ठान कार्यक्रम में राज्यमंत्री रेखा आर्या अपने पति गिरधारी लाल साहू के साथ शामिल हुईं। रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आइसोलेट होने के बावजूद वे वर्चुअल के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान किया है। इस मौके पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी ने बताया कि इस समय विशेष वैश्विक महामारी का प्रकोप है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी इस महामारी की चपेट में आये है। ऐसे में उनके मंत्रिमंडल की महिला सहयोगी रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य के जन जन के स्वस्थ्य रहने की कामना के साथ यज्ञ में आहूतियां देकर कर पूजा अर्चना की है। इस मौके पर जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि, श्रीमहंत नारायण गिरि, श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत पूरणगिरि, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती, श्रीमहंत निरंजन भारती, श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती, कारोबारी महंत जयदेवानंद, थानापति नीलकंठ गिरि, कोठारी लालभारती आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
Next: ताकुला क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ पुलिस ने की गोष्ठी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.