Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मंत्री रेखा आर्य ने की महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मंत्री रेखा आर्य ने की महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
09-

महिलाओं और बालिकाओं को समाज की मुख्‍यधारा में जोड़ें

देहरादून। प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभाकक्ष में राज्य के सभी जनपदों के जिला प्रोबेशन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, जूम एप के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य पोषित महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा की महिला कल्याण विभाग द्वारा समाज की ऐसी महिलाओं, बालिकाओं और बालकों के बारे में जो समाज की मुख्यधारा में नहीं जुड़ पाये हैं, उन सबके सम्बन्ध में विशेष संवेदनशीलता दिखाई जाय। निराश्रित एवं अनाथ महिला एवं बच्चों के सम्बन्ध में चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। बैठक में कोरोना काल के दौरान विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गयी। विभिन्न जनपदों द्वारा सैनिटाईजिंग, फागिंग एवं दवाओं का छिडक़ाव, मास्क बनाने का कार्य एवं आईसोलेशन वार्ड बनाये जाने की, इसके अतिरिक्त कोविड के रोकथाम के लिए योगा कार्यक्रम की जानकारी दी गयी। स्टाफ एवं सहवासनियों को कोविड बचाव का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजकीय शिशु सदन, बालगृह इत्यादि स्थलों पर स्टाफ की ट्रेनिंग में संवेदनशीलता के विकास के लिए क्षमता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण के सम्बन्ध में भी निर्देश दिया गया। भावनाओं को जागृत करने के सम्बन्ध में बच्चों में किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन किया जा सकता है, इसके सम्बन्ध में संवेदनशीलता एवं मनोवैज्ञानिक प्रभाव की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाने की सम्भावनाओं पर विचार किया। अनाथ बच्चों के लिए जनपदों में प्रायोजित प्रोग्राम की समीक्षा की गयी, 90 से 60 बच्चों के लिए प्रायोजित प्रोग्राम में पिथौरागढ़ बागेश्वर एवं अल्मोड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन उत्तरकाशी एवं हरिद्वार के संतोषजनक प्रगति न प्राप्त होने पर 40 बच्चों का लक्ष्य दिया गया है। इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, सौजन्या, अपर सचिवध्निदेशक, मेजर योगेन्द्र यादव, सी.पी.ओ मोहित चैधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अंजना गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी विक्रम लाल नखोलिया आदि अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल पर लगाया अनूसूचित व पिछड़ी जाती के छात्रों को प्रवेश नहीं देने का आरोप
Next: एम्स का गांवों में जागरूकता अभियान शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.