Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में काम कर रही सरकार: रेखा आर्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में काम कर रही सरकार: रेखा आर्य

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
rns featured image new

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को बहुददेशीय क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिन्टन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिन्टन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खुद भी रैकेट पर हाथ आजमाया और खिलाड़ियों का उत्साह वर्द्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

बैडमिन्टन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर सचिवालय के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि तन मन को स्वस्थ रखना है तो खेल जरूरी है। खेल से सम्पूर्ण शरीर फिट रहता है और मन शांत रहता है। जिससे हम अपने काम पर पूरी एनर्जी व एकाग्रता से काम कर सकते हैं। सचिवालय बैडमिंटन संघ को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। सरकार राज्य में खेलों की आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए पूरी तरह से ध्यान दे रही है। खेल के लिए ही वो आजकल जगह जगह जाकर स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम की दशा देख रही हैं, ताकि खेलों को सही दिशा मिल सके। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वो खेल स्कॉलरशिप, खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल सामग्री उपलब्ध कराने पर फोकस कर रही हैं, ताकि उन्हें कहीं दूसरी जगह जाकर हीन भावना से ग्रस्त ना होना पड़े। उन्होंने सचिवालय के अधिकारियों को कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए फाइलें चलनी नही दौड़नी चाहिए। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि खेल विभाग सदैव खिलाड़ियों के साथ है और विभाग के जरिये खिलाड़ियों को हर संभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम में अपर सचिव देवेंद्र पालीवाल,अध्यक्ष सचिवालय बैडमिंटन क्लब रणजीत सिंह, महासचिव सुनील लखेड़ा, सयुंक्त निदेशक खेल डा. धर्मेंद्र भट्ट, सयुंक्त निदेशक एसके सार्की, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों की आमदनी बढ़ाने को पशुपालन की अहम भूमिका, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया प्लान
Next: आंख के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.