Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेरोजगारी को लेकर रावत का उपवास
  • देहरादून

बेरोजगारी को लेकर रावत का उपवास

RNS INDIA NEWS 13/09/2020
default featured image

बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने आवास पर ही उपवास पर बैठे। कांग्रेस भवन में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने आज ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। कोरोना संकट के दौरान जो प्रवासी अपने घरों को लौट कर आये हैं उन लोगों के लिए भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। जिसकी वजह से प्रवासियों के सामने भी रोजीकृरोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में उन लोगो को फिर से रोजगार की तलाश में रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्हेांने कहा कि मुख्यमंत्री को बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। यदि वे रोजगार देने में सक्षम नहीं है तो उन्हें कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उनके साथ धरने पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, कमलेश रमन, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गरिमा दसौनी आदि बैठे। उधर अपने आवास पर उपवास पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि रोजगार को लेकर सरकार के पास सामूहिक समझ नहीं है कहा कि वे काफी समय से रोजगार का मुद्दा उठा रहे हैं। सरकार को बेरोजगारों के लिए तत्काल विचार करने की आवश्यकता है। साढ़े तीन वर्षों में राज्य में रोजगार हाशिए पर चला गया है। पद खाली हैं लेकिन इन पदों को भरने के लिए भर्तियां नहीं खोली जा रही हैं। वहीं पंजाब में प्रभारी की जिम्मेदारी दिए जाने पर रावत ने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी से खुश हैं। पहले मुझे असम की जिम्मेदारी दी गई थी। अब पंजाब जैसी धरती में पंजाब कांग्रेस के साथ काम करना काफी महत्वपूर्ण है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वायरल वीडियो का असली सच
Next: तनिष्क और स्वाति ने जीता मिस्टर एंड मिस देहरादून 2020 का ग्रैंड फिनाले

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.