Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राशन डीलर्स ने किया राशन वितरण नहीं करने का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

राशन डीलर्स ने किया राशन वितरण नहीं करने का ऐलान

RNS INDIA NEWS 31/07/2020
rns featured image new

चम्पावत। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी ने राशन वितरण नहीं करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत वितरित होने वाले राशन में कमीशन नहीं दिए जाने के विरोध में संगठन ने ये कदम उठाया है। चम्पावत में शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा ने बताया कि संगठन ने पूर्व में ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटे जाने वाले राशन में कमीशन देने की मांग की थी। उनका कहना है कि गल्ला विक्रेताओं ने लॉकडाउन के दौरान जान जोखिम में डाल कर राशन वितरण किया था। लेकिन सरकार अब ढुलान भाड़ा और लाभांश का भुगतान करने में आनाकानी कर रही है। इससे गल्ला विक्रेताओं में रोष है।गल्ला विक्रताओं का कहना है कि यदि सरकार ढुलान भाड़ा और लाभांश का भुगतान नहीं करेगी तो वे सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। संगठन उपाध्यक्ष राजीव मुरारी ने बताया कि कुमाऊं के अन्य जिलों के गल्ला विक्रेताओं ने राशन नहीं बांटने का निर्णय लिया है। कहा कि कुछ गल्ला विक्रेताओं ने जानकारी के अभाव में राशन बांटा है। लेकिन अब जिले में कोई भी गल्ला विक्रेता राशन वितरण नहीं करेगा। बैठक में सुरेश जोशी, चंद्रमोहन, मोहन सिंह ढेक, सुमन महरा, भरत राम, विक्रम ढेक, हरीश चतुर्वेदी, राजेंद्र फत्र्याल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नोएडा भेजी गयी 119 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव
Next: ट्रक के खराब होने से सोलानीपुल पर वाहनों का जमावड़ा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.