Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राशन कार्ड की अनिवार्यता जरूरतमंद लोगों के लिए मुसीबत बन गई
  • देहरादून

राशन कार्ड की अनिवार्यता जरूरतमंद लोगों के लिए मुसीबत बन गई

RNS INDIA NEWS 19/01/2021
rns featured image new

देहरादून। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड की अनिवार्यता जरूरतमंद लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। पिछले कई महीने से राशन कार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया के चलते नया राशन कार्ड बनने में समय लग रहा है। ऐसे में अब अभिभावक शिक्षा विभाग से गुहार लगा रहे हैं।
आरटीई के तहत बच्चों के दाखिले के लिए परिवार का राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत राशन कार्ड होना अनिवार्य हैं। नए सत्र 2021-22 के लिए आरटीई के तहत स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो रही है। बच्चों के दाखिले के लिए एनएफएसए व पटवारी द्वारा जारी आय प्रमाणपत्र होने की अनिवार्यता है। पात्रता पूरी करने के लिए लोग आय प्रमाणपत्र व राशन कार्ड बनाने के लिए दौड़ रहे हैं। मौजूदा समय जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में राशन कार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें निष्क्रिय कार्ड निरस्त करने के साथ ही उपभोक्ताओं को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इस वजह से नए राशन कार्ड बनाने के आवेदनों पर कार्रवाई में देरी हो रही है।  उत्तराखंड उचित दर राशन विक्रेता एसोसिएशन के जिला महासचिव हेमंत अग्रवाल का कहना है कि कई राशन विक्रेताओं के पास एनएफसए में नए राशन कार्ड बनाने के आवेदन आते रहते हैं, लेकिन एनएफएसए में यूनिट निर्धारित होती हैं। कार्ड निरस्त होने पर ही नया राशन कार्ड बना सकते हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हर साल आरटीई के तहत अधिक संख्या में आवेदन पात्रता पूरी न करने के कारण निरस्त होते हैं। इनमें मुख्यत: एनएफएसए का राशन कार्ड न होना या निर्धारित आय से ज्यादा का आय प्रमाणपत्र होना रहता है। विभाग अभिभावकों को जागरूक करता रहता है कि समय पर पात्रता से जुड़े दस्तावेज तैयार कर लें, लेकिन कई लोग उदासीनता बरतते हैं। आखिरी महीनों में दस्तावेज बनाने के लिए भागते हैं। आरटीई के तहत पहली कक्षा में ही आवेदन होते हैं। इसलिए एक बार मौका निकलने के बाद लाभ नहीं लिया जा सकता है।
आरटीई के तहत दाखिलों में पात्रता पूरी करना अनिवार्य है। अभिभावकों की राशन कार्ड न बनने को लेकर शिकायतें आती रहती हैं। इसमें विभाग कुछ नहीं कर सकता। विभाग समय-समय पर लोगों को इस बारे में जागरूक भी करता रहा है।
-स्वराज तोमर, खंड शिक्षा अधिकारी, रायपुर

 पिछले कई महीने से राशन कार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। लोगों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसलिए नए राशन कार्ड जारी होने में समय लग रहा है। हालांकि, विभागीय अपने स्तर पर भी लोगों की समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
-जसवंत सिंह कंडारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कहासुनी में पुत्र ने पिता की आंखों में फेंका गर्म मसाला, पिता हायर सेंटर रेफर
Next: कोरोना संक्रमितों के साथ ही मरीजों की मौत के मामले भी थमने लगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.