Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित

RNS INDIA NEWS 16/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा प्रेस गोष्ठी का आयोजन जीबी पंत राजकीय संग्रहालय स्थित सभागार में किया गया। इस प्रेस गोष्ठी में प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और इस वर्ष भारतीय प्रेस परिषद के सुझाव विषय ‘‘कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में मीडिया’’ पर चर्चा की और अपने-अपने विचार साझा किए। इस दौरान वक्ताओं ने पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप व उनकी चुनौतियों के सम्बन्ध में भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान है तथा राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में मीडिया ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। गोष्ठी में वर्तमान में मीडिया के क्षेत्र में आ रहे बदलावों के सम्बन्ध में भी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुये कहा कि हमें आज के दौर में मीडिया के क्षेत्र में जो नई-नई तकनीकियों को हमें उन्हें अपनाना चाहिए। उपस्थित पत्रकारों ने कृत्रिम मेधा के मीडिया होने वाले प्रयोगों एवं उससे होने वाले लाभ आदि पर चर्चा की। वहीं वर्तमान दौर में पत्रकारों ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रेस का काम आम नागरिकों के मुद्दों को सामने लाना एवं शासन-प्रशासन से उस पर कार्यवाही करवाना भी है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने मीडिया के स्वतन्त्र एवं निष्पक्षता पर जोर देते हुए अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है जिसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। गोष्ठी के अन्त में सभी पत्रकारों ने प्रेस दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पाण्डे, सुरेश तिवारी, राजेन्द्र रावत, हयात सिंह रावत, जगदीश चन्द्र जोशी, दयाकृष्ण काण्डपाल, अशोक पाण्डे, हरीश भण्डारी, कंचना तिवारी, शिवेन्द्र गोस्वामी, प्रमोद जोशी, अनिल सनवाल, किशन जोशी, नसीम अहमद, हिमांशु लटवाल, प्रकाश चन्द्र भट्ट, अमित उप्रेती, संतोष बिष्ट, प्रकाश चन्द्र आर्या, संजय भट्ट, आदि पत्रकारों ने अपने-अपने वक्तव्य रखे। कार्यक्रम का संचालन सूचना अधिकारी सुन्दर कुमार द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात का शव मिला
Next: सोनिया गांधी को नहीं भाया जयपुर, शिमला जा सकती हैं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.