Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में 110 लंबित वाद और 217 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय लोक अदालत में 110 लंबित वाद और 217 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण

RNS INDIA NEWS 13/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-13 at 14.18.37_11zon

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर शनिवार को जनपद अल्मोड़ा के समस्त न्यायालयों, बाह्य न्यायालयों और तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से लंबित वादों के त्वरित और आपसी सहमति से निस्तारण के उद्देश्य से जनपद स्तर पर चार तथा बाह्य न्यायालयों के लिए दो, कुल छह बैंचों का गठन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय अल्मोड़ा में गठित बैंच के समक्ष एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, सार्वजनिक उपयोगिता सेवा और अन्य सिविल मामलों सहित कुल दस लंबित वाद रखे गए। इन सभी मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, जिसमें 38 लाख 12 हजार 714 रुपये की सुलह राशि तय हुई। परिवार न्यायालय अल्मोड़ा की बैंच में वैवाहिक और पारिवारिक विवादों से जुड़े बारह लंबित मामलों को रखा गया। सभी मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया गया, जिसमें 4 लाख 57 हजार 900 रुपये की सुलह राशि निर्धारित हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की संयुक्त बैंच के समक्ष आपराधिक कंपाउंडेबल, एनआई एक्ट, कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान और अन्य मामलों सहित कुल 51 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में सुलह समझौते के तहत कुल 27 लाख 55 हजार 231 रुपये की राशि तय हुई। सिविल जज सीनियर डिवीजन अल्मोड़ा की बैंच के समक्ष कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान के दस लंबित वादों के साथ ही बैंकों से संबंधित 217 प्री-लिटिगेशन मामलों को रखा गया। ट्रैफिक चालानों से जुड़े मामलों में 17 हजार 800 रुपये की सुलह राशि रही, जबकि बैंक प्री-लिटिगेशन मामलों में 1 करोड़ 48 लाख 78 हजार 700 रुपये का सुलह समझौता हुआ। सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वाराहाट की बैंच में विभिन्न प्रकृति के कुल 12 लंबित वादों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में सुलह समझौते की कुल राशि 10 लाख 95 हजार 500 रुपये रही। इसी तरह रानीखेत क्षेत्र में गठित बैंच के समक्ष एनआई एक्ट और वैवाहिक मामलों से जुड़े 15 वादों का आपसी सहमति से समाधान किया गया, जिसमें 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 734 रुपये की सुलह राशि तय हुई। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद अल्मोड़ा में कुल 110 लंबित वादों और 217 बैंक प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। लंबित वादों में सुलह समझौते की कुल राशि 1 करोड़ 88 लाख 20 हजार 879 रुपये रही, जबकि प्री-लिटिगेशन मामलों में 1 करोड़ 48 लाख 78 हजार 700 रुपये की सुलह राशि तय हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच लाख से अधिक के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Next: इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पति से बेहतर जीवन जी रही पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.