Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय खेलों के दौरान अल्मोड़ा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय खेलों के दौरान अल्मोड़ा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के मद्देनजर अल्मोड़ा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। आयोजन स्थलों, एंट्री और एग्जिट गेट, पार्किंग स्थल, होटलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय निगरानी की जा रही है। खिलाड़ियों और स्टाफ के सुगम आवागमन के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है और सभी डायवर्जन पॉइंट्स पर यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वाहनों के पास और परमिट की सख्ती से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय खेलों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय खेल प्रबंधन टीम के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर के प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और आयोजन स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल की निगरानी में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हो रहा है। पुलिस व्यवस्था पर देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने ख़ुशी जताई और कहा कि पुलिस विभाग से उन्हें काफी सहायता मिल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन 872 रुपये की साड़ी खरीदने में महिला ने गंवाए 83 हजार
Next: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दे ठग लिए 3.95 लाख

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.