Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता एवं अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का समापन
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता एवं अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का समापन

RNS INDIA NEWS 28/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा– राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता एवं अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का समापन आज शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाडियों को पुरस्कृत कर किया गया।फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेखर लखचौरा, अति विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आराधना शुक्ला, कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनिल कुमार यादव द्वारा सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं देते हुए किया गया। सभी अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाडियों की खेल के प्रति सच्ची लगन, प्रतिभा की सराहना व उत्साहवर्धन कर खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
जिला स्तरीय अंडर-16 महिला हॉकी फाइनल मुकाबले में शारदा पब्लिक स्कूल ए ने शारदा पब्लिक स्कूल बी को 3-2 के अन्तर से व पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में शारदा पब्लिक स्कूल बी ने 4-3 के अन्तर से शारदा पब्लिक स्कूल ए को हरा कर खिताब अपने नाम किया।निर्णायक भूमिका में- राजेंद्र कनवाल, शुभम् कांडपाल, अनिता पवार, मेघा अलमिया, पायल गोस्वामी, ज्योति बिष्ट ने निभाई।
जिला स्तरीय इंटर स्कूल ओपन शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बीरशिवा स्कूल के दिव्यांकर प्रताप सिंह, दूसरे स्थान पर आर्मी स्कूल के ईशान शर्मा एवं तृतीय स्थान पर आर्मी स्कूल के अभिषेक राज व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान में शारदा स्कूल की वर्णिका डालाकोटी, दूसरे स्थान पर शारदा पब्लिक स्कूल की वर्णिका भोज एवं तृतीय स्थान पर शारदा पब्लिक स्कूल की निधि चौधरी ने जगह बनाई।
अंडर-11 बालक वर्ग में प्रथम स्थान आर्मी स्कूल के जाग्रत कांडपाल, दूसरे स्थान पर शारदा पब्लिक स्कूल के शाश्वत पंत व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शारदा पब्लिक स्कूल की नविका डालाकोटी, दूसरे स्थान पर शारदा पब्लिक स्कूल की प्रतिभा ने जगह बनाई। अंडर-9 बालिका वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल की यशस्वी रावत, दूसरे स्थान में शारदा पब्लिक स्कूल की आरवी बर्थवाल व बालक वर्ग में प्रथम स्थान शारदा पब्लिक स्कूल के,  दूसरे स्थान पर शारदा पब्लिक स्कूल के शतरंज में उदीयमान खिलाड़ी अद्वेका साह और ध्रुव रावत को पृस्कृत किया गया।शतरंज प्रतियोगिता में चीफ ऑर्बिटर की भूमिका में मुकेश जोशी, ऑर्बिटर संतोष कुमार, योगेश पांडे, विजय बंगारी ने निभाई। समापन अवसर पर विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने बताया कि 29 अगस्त को ही राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का प्रमुख कारण यह है कि इस दिन ही भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। राष्ट्रिय खेल दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष विभिन्न खेलों में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों, कोचों को राष्ट्रपति द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार नामित लोगों को प्रदान करते हैं। विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सभी अतिथियों, प्रतियोगिता करा रहे विक्टोरिया क्लब के सदस्यों एवं विशेष धन्यवाद शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा व प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाडियों का किया जिन्होंने विक्टोरिया क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने बतलाया कि विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा एक गैर राजनीतिक संगठन है। विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा वर्ष 2008 से ही खिलाडियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जो कि विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा खेल के साथ ही वर्ष 2008 से ही समाजिक कार्यों जैसे- रक्तदान शिविर का आयोजन, आर्थिक रूप से निर्धन छात्र-छात्राओं की शिक्षा में सहायता, गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों की सहायता, नशे से हो रहे गंभीर दुष्परिणामों के प्रति युवाओं व उनके परिवारजनों को जागरूक करने आदि पर कार्य करते आ रहा है। अंत में विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार द्वारा सभी का आभार प्रकट कर प्रतियोगिता के सफल समापन के लिए सभी का धन्यवाद कर आयोजन के समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर भरत टम्टा, भूपेंद्र भंडारी, कमल बिष्ट, नीरज पांगती, रोहित भट्ट, अतुल वर्मा, शंकर जोशी, दीप चंद्र जोशी, प्रशांत कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, वैभव जोशी, महेश चंद्र, ललित कनवाल, विजय भट्ट, कमलेश कनवाल, मयंक कार्की, यथार्थ साह आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के कार्यालय में रोजगार कैंप आयोजित
Next: अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की वार्षिक निकाय की बैठक संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.