Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 17 अगस्त
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 17 अगस्त

RNS INDIA NEWS 17/08/2024
rashifal horoscope

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आप को थोड़ा अलग सा महसूस करोगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, समय नहीं दिया तो संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। आराम करें, गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आराम की आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन इधर-उधर अवश्य दौड़ता रहेगा। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि से सावधान रहें, जोखिम ना उठाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। लगभग व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए। स्वयं के लिए समय निकालिए।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन लगभग मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके हक में रहेगा। जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
हल्की चिंता को छोडक़र के लगभग आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव का वातावरण बन सकता है। कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन आप के अनुरूप होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। समय निकाल कर आराम करें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं। संतान के लिए समय अवश्य निकालें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन लगभग सामान्य रहेगा। व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। नींद अवश्य पूरी कर लें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आज के दिन मानसिक चिंता से अवश्य बचें। न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस न पहुंचे। फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेकार की चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। परिवार वालों को समय की आवश्यकता रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत बढिय़ा रहेगा। आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किए शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित 236 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान
Next: उत्तराखंड में महिला अपराधों पर पर शोक जताएं भाजपा नेता: दसौनी

Related Post

rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 11 जून

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 10 जून

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 09 जून

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.