Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 14 अक्टूबर
  • संस्कृति

राशिफल 14 अक्टूबर

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rashifal

आज का राशिफल

मेष: आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। इससे आपका कार्य न बिगड़े अथवा नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दु:ख न पहुंचे इसका ध्यान रखिएगा।

वृष: आज आप शारीरिक तथा मानसिकरूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। खान-पान में विशेष ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगडऩे की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालिएगा। आप निश्चित समय में आपका कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे।

मिथुन: आज के दिन आप मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान औऱ प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क: आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला होगा। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करने वालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।

सिंह: आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से सृजनात्मक कार्य सुंदररूप से संपन्न होगा। संतानों की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेंट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।

कन्या: आज के दिन समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आप को चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यो के साथ अनबन रहेगी। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखिएगा।

तुला: आज के दिन भाग्यवृद्धि होने वाली है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। हितशत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक हेतु से खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

धनु: आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। प्रवास की विशेषकर धार्मिक यात्रा की संभावनाएं प्रचुर हैं। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।

मकर: आज के दिन आप सावधानीपूर्वक रहें। आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी तथा खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी। पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है।

कुंभ: नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है।  सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। पत्नी और पुत्र की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे।

मीन: आपका आज का दिन शुभ फलदायी है।  नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्यन खान को जेल में ही काटनी होगी आज की रात, बेल पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित
Next: चुनाव से ऐन पहले बदल जाती है इनकी निष्‍ठा

Related Post

rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 10 जून

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 09 जून

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 07 जून

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.