Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रणजी ट्रॉफी में 50 विकेट लेने वाले उत्तराखंड के दूसरे गेंदबाज बने मयंक मिश्रा
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी में 50 विकेट लेने वाले उत्तराखंड के दूसरे गेंदबाज बने मयंक मिश्रा

RNS INDIA NEWS 05/03/2022
web4044

देहरादून। रणजी ट्रॉफी एक ऐसे टूर्नामेंट है जिसमें अनजान खिलाड़ी अपने परफॉर्मेंस के दम पर लाइमलाइट में आते हैं और फिर उनका सफर इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए शुरू होता है। इसलिए यह टूर्नामेंट काफी अहम माना जाता है। कई खिलाड़ियों ने अपने परफॉर्मेंस से खुद का सबित किया है, वहीं अब उत्तराखंड के स्पिनर मयंक मिश्रा ने अपने शानदार खेल की बदौलत एक और बड़ा कीर्तिमान बनाया है।
रणजी ट्रॉफी में लगातार दो मैच जीत चुकी उत्तराखंड की टीम तीसरा मुकाबला आंध्रप्रदेश के खिलाफ खेल रही है। इस मुकाबले में रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया। वो रणजी ट्रॉफी में 50 विकेट लेने वाले उत्तराखंड के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। मयंक से पहले ये रिकॉर्ड प्रदेश के क्रिकेटर दीपक धपोला ने बनाया था। यह कामयाबी उन्होंने सर्विसेज के खिलाफ हुए मुकाबले में हासिल की। बता दें कि दीपक धपोला ने उस मैच में 5 विकेट झटके थे। दीपक के बाद बाएं हाथ के स्पिनर मयंक मिश्रा ने अपने 14वें मुकाबले में 50 विकेट लेने का कीर्तिमान स्थापित किया है। मयंक ने सीआर ज्ञानेश्वर को 45 रनों के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। रणजी ट्रॉफी में मयंक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में कुल 11 विकेट चटकाए थे। मयंक की शानदार पारी की बदौलत उत्तराखंड की टीम राजस्थान को आसानी से हराने में कामयाब रही थी। यह मैच मयंक के करियर का सबसे अच्छा मैच रहा। मयंक मिश्रा रुद्रपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता राजेंद्र मिश्रा बताते हैं कि मयंक क्रिकेट के साथ ही पढ़ाई में भी अच्छे थे। मयंक की जिंदगी में कई बार निराशा का दौर आया, उन्होंने क्रिकेट छोड़ने की भी सोची थी, लेकिन परिवार ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर मयंक मिश्रा आज क्रिकेट के क्षेत्र में खूब नाम कमा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर महिला की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये पांच मेकअप टूल्स
Next: गंगा नदी में हो रहे खनन पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.