Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में अग्निवीरों का प्रशिक्षण शुरू
  • अल्मोड़ा

ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में अग्निवीरों का प्रशिक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 11/01/2023
IMG-20230111-WA0000

अल्मोड़ा/रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर रानीखेत में सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में अग्निवीरों की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। जिसमें 796 अग्निवीर सेना में शामिल होंगे। आपको बता दे की देश में पहली बार शुरू हुई सेना की अग्निपथ योजना के तहत भर्ती 796 अग्निवीरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान पर एक जनवरी से पहले बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। अग्निवीरों को भी पहले की रिक्रूटों की भांति प्रशिक्षण दिया जा रहा है लेकिन प्रशिक्षण की अवधि नौ से घटाकर छह महीने कर दी गई है। केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल ने मंगलवार को प्रशिक्षण का जायजा लिया। सैन्य अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को भी विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण कराया। अग्निवीरों को कुशल तकनीकी प्रशिक्षण, खेल, हथियार संचालन का अभ्यास कराया जा रहा है। हालांकि कुछ बदलाव के साथ अग्निवीरों को भी पहले के रिक्रूटों की तरह ही प्रशिक्षित किया जा रहा है। कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्हें उनकी यूनिटों में भेजा जाएगा। सेना के अधिकारियों ने बताया कि कैसे अग्निवीरों के द्वारा काउंटर टेररिज्म, शहर में आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखना और उन्हें कैसे मार गिराना है इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केआरसी कमांडेंट ने अग्निवीरों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निवीरों को ड्रिल और फिजिकल की ट्रेनिंग दी जा रही है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका में शिक्षिका को गोली मारने वाले नाबालिग ने मां की बंदूक का किया था इस्तेमाल : पुलिस
Next: पाकिस्तान में आटे का संकट, गेहूं की कमी से दाम आसमान पर- लोगों में मची भगदड़

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.