Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ रुद्रनाथ महोत्सव का शुभारंभ
  • रुद्रप्रयाग

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ रुद्रनाथ महोत्सव का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 12/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव एवं विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। इस मौके पर मुख्य बाजार से गुलाबराय मैदान तक कुमांऊ के छोलिया नृत्य के कलाकरों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक और सुंदर झांकी निकाली गई।
मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रिबन काटते हुए दीप प्रज्वलित कर रुद्रनाथ महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मेले पहाड़ की संस्कृति से जुड़े है इसलिए इनका आयोजन होना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका परिवार को इस आयोजन की बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया। साथ ही पूरी नगर पालिका द्वारा स्वागत में अभिनंदन पत्र पढ़ा गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने भी जनता को संबोधित किया। पहले अनूप नेगी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, ख्रीष्ट ज्योति एकेडमी, बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी। स्वागत में नगर के समूह एवं महिला मंगल दल की महिलाओं ने मांगल प्रस्तुत किया। इस मौके पर सेना बैंड एवं कुमांऊ के छोलिया नृत्य की भी झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के पहले दिन नगर पालिका द्वार सभी अतिथियों के सम्मान में स्मृति चिह्न एवं शॉल ओढ़कर सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने सभी नगर वासियों को मेले की शुभकामनाएं दी। साथ ही पांच दिनों से इस मेले का आनंद लेने के लिए गुलाबराय मैदान पहुंचने का आग्रह किया। इस मौके पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए। नगर पालिका द्वारा मुख्य अतिथि को बड़ी माला पहनाते हुए स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चौधरी एवं सुनीता सेमवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, वरिष्ठ नेता विजय कप्रवान, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, अजय सेमवाल, सभासद अंकुर खन्ना, सुरेंद्र रावत, रुकमणि भंडारी, उमा देवी, अमरा देवी, सुनील नौटियाल, कुंवरी बर्त्वाल, सरला खंडूरी, चन्द्रशेखर चौधरी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया म्यूजिकल फाउंटेन और युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रतिमा का अनावरण
Next: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की माँ गंगा से जोशीमठ की रक्षा करने की प्रार्थना

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.