Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रंग लगाने पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर किया अधमरा
  • ऊधम सिंह नगर

रंग लगाने पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर किया अधमरा

RNS INDIA NEWS 26/03/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। होली के त्योहार पर रंग का टीका लगाना पिता-पुत्रों को बेहद नागवार गुजरा। आरोप है कि उन्होंने रॉड से पीट पीटकर एक युवक को अधमरा कर दिया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया है। ग्राम जगतपुर सेमलपुरी निवासी सुनील कुमार पुत्र गोपाल सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके भाई रवि सिंह ने पड़ोस में रहने वाले हंसप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह को होली पर रंग का टीका लगा दिया। जिसे लेकर हंसप्रीत सिंह ने रवि के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर हंसप्रीत, उसके पिता तरसेम सिंह व उसके रिश्तेदार ग्राम कल्लूवाला थाना रेहड- बिजनौर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह ने रवि को लोहे की रॉड से हमलाकर उसके सिर व हाथ, मुंह पर बुरी तरह से प्रहार किए। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से रवि को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। जानकारी होने पर वे मौके पर पहुंचे। रवि को अस्पताल काशीपुर सरकारी ले गये, जहां से उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैदियों की रिहाई के लिए मांगी आख्या
Next: चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई :  त्रिवेंद्र

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.