Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रैली से बाजार में लगा दो घंटे तक जाम
  • देहरादून

रैली से बाजार में लगा दो घंटे तक जाम

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। मुख्य बाजार में रैली के दौरान करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। डाकपत्थर तिराहे से लेकर बाबूगढ़ चुंगी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक वनवे होने के कारण बड़े यात्री वाहन आड़े तिरछे फंस गए। इस दौरान पुलिस के जवान भी रैली की सुरक्षा में लगे रहे, जिससे वाहन चालकों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू किया। आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज से डाकपत्थर तिराहे तक का करीब डेढ़ किमी का दायरा तय करने में रैली ने दो घंटे का समय लगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई। कालसी, डाकपत्थर की ओर से आने वाले वाहन और देहरादून, सहारनपुर की ओर से आ रहे वाहन एक ही मार्ग पर चलने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। सबसे अधिक समस्या डाकपत्थर तिराहे पर हुई, जहां दोनों ओर से आने वाले वाहन फंस गए। एक बजे के करीब डाकपत्थर तिराहे पर लगे जाम के कारण बाबूगढ़ चुंगी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। खासकर बुजुर्ग लोग सड़क पार करने के लिए कड़ी मशक्कत करते हुए देखे गए। उधर, शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रैली के कारण यातायात कुछ देर के लिए अव्यवस्थित हुआ था, लेकिन रैली के बाजार से निकलते ही यातायात को सुचारू कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढकरानी में 137.54 लाख की लागत से लगेगा सिंचाई, नलकूप, विधायक चौहान ने किया भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू
Next: रानीखेत में पुलिस ने टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों और चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.