Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल ने किया स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के ‘चारधाम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन को लांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने किया स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के ‘चारधाम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन को लांच

RNS INDIA NEWS 27/04/2023
02 (3)

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन से स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के ‘चारधाम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन को लांच किया। इस मोबाइल एप का उद्देश्य से चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वास्थ्य जरूरतों की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस मोबाइल एप के द्वारा यात्री नजदीकी विवेकानंद हेल्थ मिशन चिकित्सालय की जानकारी, वहां उपलब्ध सेवाएं, आपातकालीन नम्बर की जानकारी आदि प्राप्त कर सकेंगे। विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा चारधाम यात्रा स्थानों में यह सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। यह मोबाइल एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी की सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम में आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा हेतु यह मोबाइल एप बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने इस पहल की सराहना की और कहा कि सोसाइटी द्वारा उत्तराखण्ड में 11 स्थानों पर अपने चिकित्सालय स्थापित किए हैं जो विवेकानंद हेल्थ मिशन के सेवाभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी श्री बद्रीनाथ जी स्थित चिकित्सालय में भ्रमण किया है। अभी तक हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा लाखों मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं जो अपने आप में प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के सचिव डॉ. अनुज सिंघल ने बताया कि चारधामों में तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के अपने संकल्प को पूर्ण करते हुए श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम व गंगोत्री धाम में आई.सी.यू युक्त चिकित्सालय का संचालन कर रहे हैं। इनमें लैब की सुविधा, डिजिटल एक्स-रे सुविधाएं एवं फार्मेसी इत्यादि की सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देशभर से 60 से अधिक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चारधाम यात्रा चिकित्सालयों में स्वैच्छिक रूप से अपनी सेवाएं देने की सहमति दी है। उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में 50 बेड के अस्पताल की कार्यवाही गतिमान है। इस अवसर पर हेल्थ मिशन सोसाइटी के निदेशक ले.कर्न.डॉ. प्रवीन कुमार रेड्डी, डॉ. तारा श्री सिंघल, डॉ.संजय शाह उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम अध्यक्षता में हुई वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों के सम्बन्ध में बैठक
Next: फैक्ट्री कर्मचारी से तमंचे के बल पर लूट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.