Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • गर्व का विषय है कि हम सभी “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के साक्षी बन रहे हैं: राज्यपाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्व का विषय है कि हम सभी “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के साक्षी बन रहे हैं: राज्यपाल

RNS INDIA NEWS 23/04/2023
02 (1)

मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की राजभवन में होगी विशेष स्क्रीनिंग

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के आगामी 30 अप्रैल को 100 संस्करण पूरे होने वाले हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मन की बात के 100 वें संस्करण को विशेष बनाने के लिए देश के सभी राजभवनों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
कार्यक्रम के सम्बन्ध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों जानकारी देते हुए बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण की राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग होगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध लोगों, जनप्रतिनिधियों सहित आदि को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश से, पूर्व के मन की बात कार्यक्रम में जिन लोगों के कार्यों की सराहना की गई है, उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीआईबी द्वारा राजभवन प्रांगण में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी का गर्व का विषय है कि हम मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रेडियो को एक पहचान दी है। रेडियो की लोकप्रियता धीरे-धीरे कम हो रही थी जो मन की बात के कारण अब बढ गई है। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ नितिन उपाध्याय व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार
Next: प्रेमनगर में सीनियर सिटीजन से पुलिस ने किया संवाद

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.