Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
  • देहरादून

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 08/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, जो पारिवारिक बंधनों को और मजबूत करता है तथा समाज में प्रेम, सौहार्द्र और आपसी भाईचारे की भावना को गहरा बनाता है।
उन्होंने रक्षाबंधन को मातृशक्ति का त्योहार बताया और कहा कि बहनें सृजन की प्रेरणा और पोषण की अनुपम प्रतीक हैं, जिनका स्नेह और आशीर्वाद परिवार ही नहीं, समाज को भी दिशा और ऊर्जा देता है।
राज्यपाल ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आई प्राकृतिक आपदाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस पर्व की भावनाओं के साथ हमें पीड़ितों के प्रति संवेदनशील रहते हुए सहयोग और मानवीय मूल्यों को और सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने आपदा में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा राहत और बचाव कार्यों में निरंतर जुटे सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन
Next: उत्तराखंड में कांग्रेस रोकेगी वोटों की चोरी: धस्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.