Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यकर्मियों के साथ बैठक का शासन ने जारी किया कार्यवृत्त, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जताया रोष, देखें कार्यवृत्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यकर्मियों के साथ बैठक का शासन ने जारी किया कार्यवृत्त, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जताया रोष, देखें कार्यवृत्त

RNS INDIA NEWS 30/09/2022
rns featured image new

 देहरादून। राज्यकर्मियों की पूर्व में हुई शासन के साथ बैठक के बाद आज शासन ने मांगों के संबंध में कार्यवृत्त जारी कर दिया। इसमें कई मुद्दों को लेकर शासन के रुख से राज्यकर्मियों में असंतोष है। राज्यकर्मियों ने मांगों को लेकर शीघ्र निर्णय लेने और सहमति के बिन्दुओं पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सहमति वाले बिंदुओं पर शासनादेश जारी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय प्रवक्ता आरपी जोशी ने बताया कि द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया, कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे एवं महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में दिनांक 12 अगस्त को परिषद नेताओं की अपर मुख्य सचिव (वित्त) की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इस बैठक का कार्यवृत्त आज लगभग डेढ़ माह पश्चात आज जारी किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यवृत्त में कतिपय मांगो पर पुनः परीक्षण कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए निर्णय अंकित किए गए हैं। इन पर पूर्व मे विचार से इंकार कर दिया गया था। उक्त मांगपत्र की अति महत्वपूर्ण एवं अधिकतम जिन मांगों पर शासन के उच्चाधिकारियों का रुख सकारात्मक था और जिन पर शासन के कार्यवाही चल रही थी, उनको भी परीक्षण के लिए लिखा जाने से कर्मचारियों में निराशा है।
परिषद के अध्यक्ष अरुण पाण्डे के अनुसार राज्य कार्मिकों के लिए 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पर पूर्व की भांति एसीपी की व्यवस्था, अतिउत्तम के स्थान पर उत्तम के शासनादेश को संशोधित कर 1.1.2017 से लागू किया जाना, शिथिलीकरण का लाभ सहित गोल्डन कार्ड के प्रभावी क्रियान्वयन पर शासन की ओर से तत्काल कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है। शासन के सकारात्मक रवैए से कार्मिक अत्यन्त आशान्वित भी थे, इनमें से अधिकतम बिन्दुओं पर बैठक में सहमति भी बनीं थी। इसके बावजूद कार्यवृत्त में इसका परिलक्षित न होना अत्यन्त ही निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि यदि बैठक में सहमति के बिन्दुओं पर यथाशीघ्र कार्वाई नहीं होती है। अथवा शासनादेश जारी नही होता है, तो परिषद को अग्रिम कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कनेक्टिविटी बेहतर करना प्राथमिकता: धामी
Next: एसडीएम ने क्षेत्र के रिजॉर्ट्स का निरीक्षण किया

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.