Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार चैम्पियन
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार चैम्पियन

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
30 (8)

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 14 में रुद्रप्रयाग, अंडर 17 में देहरादून और अंडर 19 में हरिद्वार चैम्पियन रहे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि और आयोजन के प्रायोजक रिन्यू पावर बेडूबगड के एचआर मैनेजर सुधांशु शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन की बधाई दी। कहा कि जिस मनोयोग के साथ तीन दिनों तक खिलाड़ी और आयोजक मण्डल कार्य कर रहे थे, वह सभी के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अरुणा बेंजवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने इस शानदार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए आयोजक मण्डल की प्रशंसा की। प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीनों आयु वर्ग के सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गये। अंडर 14 आयु वर्ग में रुद्रप्रयाग की टीम विजेता तथा नैनीताल उपविजेता रही। जबकि देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 आयु वर्ग में देहरादून विजेता, टिहरी उपविजेता और हरिद्वार तीसरे नम्बर पर रहा। वहीं अंडर 19 आयु वर्ग में हरिद्वार विजेता, अल्मोड़ा उपविजेता और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। जीत के बाद खिलाड़ी देर शाम तक झूम कर अपनी खुशी का इजहार करते रहे। इस अवसर पर विधायक केदानाथ प्रतिनिधि विक्रम नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन विष्ट, हर्षवर्धन बैंजवाल, पृथ्वीपाल रावत, प्रधानाचार्य राइंका हरेन्द्र बिष्ट, राबाइंका रागनी नेगी, जिला क्रीड़ा समन्वयक प्रेमसिंह नेगी, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शिवसिंह नेगी, धीर सिंह नेगी गयासुद्दीन, रीना बागड़ी, संजय गुसाईं विभिन्न जनपदों के क्रीड़ा प्रभारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिए ऋषि सेमवाल, भगत गुसाईं, अंकित रौथाण, पंकज जोशी, प्रभात पुण्डीर, प्रियंक रूडोला, योगम्बर कण्डारी, नवेन्दु रावत, भजन रौतेला, सतीश बलूनी, नरपाल नाकोटी, मनीष राठी, मनोज नेगी, सतीश कण्डारी, कुलदीप रावत आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन रावत एवं गंगाराम सकलानी द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड के खिलाफ निकाली रैली
Next: अल्मोड़ा: पॉक्सो अधिनियम के आरोपी प्रधानाचार्य को 5 वर्ष की सजा और अर्थदंड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.