Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • राज्य स्तरीय जेवलिन थ्रो और रेस में रहा नौगांव का दबदबा
  • उत्तरकाशी

राज्य स्तरीय जेवलिन थ्रो और रेस में रहा नौगांव का दबदबा

RNS INDIA NEWS 03/12/2022
rns featured image new

 उत्तरकाशी। नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कुथनौर के दिग्पाल ने उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे जेवलिन थ्रो के अंडर 17 में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिग्पाल का चयन जेवलिन थ्रो अंडर 17 मे राष्ट्रीय स्तर पर होने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विगत सप्ताह जिला स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता मे बेहतरीन प्रदर्शन के चलते राजकीय इंटर कॉलेज कुथनौर से दिग्पाल चौहान एवं आजाद राणा के द्वारा राज्य स्तरीय एथलेटिक्स के लिए प्रतिभाग किया गया। दिग्पाल ने उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे जेबलिन थ्रो मे अंडर 17 मे प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं दूसरी ओर 100 व 200 मीटर दौड़ अंडर 19 मे राजकीय इंटर कॉलेज बडकोट से हिमांशु ने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज कुथनौर के दूसरे छात्र आजाद ने जिले स्तर पर 100 मीटर रेस मे द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया है। ब्लॉक समन्वयक क्रीड़ा गोविंद सिंह राणा, जिला समन्वयक अवतार सिहं चौहान व अन्य शिक्षकों में सुनील राणा, प्रदीप सिंह असवाल, ब्रजेश्वर, हरदयाल, देवेन्द्र, सुखदेव, विजय, भारत भूषण, जयदेव, रमेश, कविता, विजयलक्ष्मी, कुलदीप, खुशपाल आदि ने छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाक कला में खीमा देवी का व्यंजन सबसे स्वादिष्ट
Next: नंबर कम आने से परेशान हो गया पापा, मुझे मत ढूंढना  

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.