Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य सरकार दूरस्थ डिग्री कालेजों में छात्राओं के लिए छात्रावास बनाएगी
  • देहरादून

राज्य सरकार दूरस्थ डिग्री कालेजों में छात्राओं के लिए छात्रावास बनाएगी

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के लिए 10 से 15 किमी की पैदल दूरी चलने को मजबूर छात्राओं को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। केंद्र की मदद से राज्य सरकार दूरस्थ डिग्री कालेजों में छात्राओं के लिए छात्रावास बनाएगी। पहले चरण में दस कालेज चुने गए हैं। इनमें 50-50 छात्राओं के लिए छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश के दूरदराज खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के लिए हर रोज लंबी दूरी तय करने की वजह से छात्राओं की उच्च शिक्षा में रुचि कम हो रही है। उच्च शिक्षा में ड्राप आउट की इस वजह को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। राज्य सरकार के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग को छात्रावास के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। बीते दिनों उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की थी।
केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को केंद्र सरकार की महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए महिला छात्रावास के प्रस्ताव देने को कहा था। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत ने बताया कि पहले चरण में दस कालेजों में छात्रावास बनाने पर सहमति बनी है। राजकीय डिग्री कालेज बडक़ोट, कर्णप्रयाग, द्वाराहाट, टनकपुर, देवीधुरा, लोहाघाट, उत्तरकाशी, बागेश्वर, गैरसैंण, कोटद्वार, खटीमा, अगस्त्यमुनि और चिन्यालीसैंण में छात्रावास की जरूरत देखते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश उच्च शिक्षा निदेशालय को दिए गए हैं। इन प्रस्तावों को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 जनवरी
Next: आते ही छा गया गुरु रंधावा का म्यूजिक वीडियो मेहंदी वाले हाथ, दुल्हन बनीं दिल बेचारा की संजना सांघी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.