Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य को सहकारिता प्रदेश के रूप में पहचान दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास : धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य को सहकारिता प्रदेश के रूप में पहचान दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास : धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
11 (1)

देहरादून। उत्तराखंड में जनसहभागिता के सहयोग से सहकारिता के नए आयाम स्थापित करने के साथ ही राज्य को सहकारिता प्रदेश के रूप में पहचान दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास किये जा रहे हैं। इससे जहां प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित होंगे वहीं दूसरी ओर सहकारिता में किसानों एवं पशुपालकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी। यह बात सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून में आयोजित सहकारिता विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में कही। सहकारी प्रबंध संस्थान राजपुर में आयोजित बैठक में डॉ. रावत ने कहा कि देश के कई राज्यों में गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना आदि में सहकारिता विभाग जनसहभागिता की बदौलत नए आयाम स्थापित कर चुके हैं। इसी तरह उत्तराखंड में भी सहकारिता विभाग को चुस्त-दुरूस्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके तहत सहकारी बैंकों एवं बहु उद्देशीय समितियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ ही उनके कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ठोस कदम उठाये गये हैं। इसी कड़ी में राज्य के सभी 670 सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिससे समितियों में पादर्शिता आयेगी साथ ही समितियों से जुड़े किसानों एवं सदस्यों को अनेक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को शीघ्र सभी समितियों का ऑडिट काराये जाने के साथ ही कम्प्यूटरीकरण के लिए आवश्यक डाटा नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटरीकरण के उपरांत जहां सहकारी बैंकों द्वारा समितियों के माध्यम से दिये जाने वाले विभिन्न ऋणों के लेन-देन में भी सुविधा एवं पारदर्शिता रहेगी वहीं समितियों को होने वाले शुद्ध लाभ का भी पता चल सकेगा। इस योजना को सफल बनाने के लिए डॉ. रावत ने जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों, महा प्रबंधकों एवं विभागीय अधिकारियों से अपने सुझाव साझा करने को कहा। राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य के सहकारी विभाग में जो कार्य हुए हैं वह किसी से छुपे नहीं हैं। उन्होंने समस्त सहकारी बैंकों की ओर से आश्वासन देते हुए कहा कि सहकारिता के उत्थान के लिए बैंकों का पूरा सहयोग रहेगा।
सहकारिता परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा ने सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों एवं विजन की सराहना करते हुए कहा कि पिछले तीन सालों में विभाग में जो अमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं, वह पिछले कई दशकों में भी नहीं हो पाये। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बैंक अध्यक्षों का आहवान करते हुए कहा कि ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि वह ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए सहकारिता को नया मुकाम हासिल करने में अपना योगदान दें। बैठक में नाबार्ड के उप महाप्रबंधक एस.एल. बिरला ने सहकारी समितियों को दिये जाने वाले नाबार्ड की योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी प्रस्तुतिकरण दिया जबकि भारत सरकार के उपक्रम आई.टी.आई. की कार्यदायी संस्था इटेलैक प्रा.लि.के स्टेट हेड राजेश कुमार एवं टेक्निकल हेड विजय ने सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए लाभ भी गिनवाये। बैठक में एनसीडीसी की उत्तराखंड प्रमुख दीपा श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना एफपीओ का प्रस्तुतिकरण देते हुए सहकारिता विभाग के माध्यम से राज्य के किसानों एवं आम लोगों को विशेष लाभ दिलाये जाने की बात कही। निबंधक सहकारिता एवं प्रबंध निदेशक सहकारी बैंक बी.एम. मिश्रा ने बैंकों एवं समितियों को सुदृढ़ एवं सम्पन्न बनाये जाने के लिए और बेहत्तर ढंग से कार्य किये जाने पर बल दिया। उन्होने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की आवश्यकता है तभी विभाग को आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन दान सिंह रावत, उत्तराखंड सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष हयात सिंह महरा, निबन्धक सहकारिता बीएम मिश्र, डीजीएम नाबार्ड एस एल बिरला, एनसीडीसी की राज्य प्रमुख दीपा श्रीवास्तव, डीसीबी देहरादून के चेयरमैन अमित शाह, डीसीबी हरिद्वार के चेयरमैन प्रदीप चैधरी, डीसीबी उत्तरकाशी के चेयरमैन विक्रम सिंह रावत, डीसीबी ऊधम सिंह नगर के चेयरमैन नरेन्द्र मानस, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, जिला सहकारी बैंकों देहरादून की जीएम वंदना श्रीवास्तव, उत्तरकाशी सुरेश नपलच्याल, टिहरी पीपी सिंह, पौड़ी मनोज कुमार, चमोली रामपाल सिंह, हरिद्वार सीके कमल, उधमसिंहनगर मनोहर सिंह भंडारी, नैनीताल पीसी दुम्का, अल्मोड़ा नरेश कुमार तथा पिथौरागढ़ के जीएम मुकेश माहेश्वरी सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग की
Next: महाराज ने केन्द्रीय मंत्री से टिबरसैंण महादेव यात्रा की अनुमति प्रदान करने को कहा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.