Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में ठन गई
  • देहरादून

राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में ठन गई

RNS INDIA NEWS 09/01/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में ठन गई। सरकार के राज्य में शिक्षा में सुधार के दावों के खिलाफ आप ने आज सेल्फी विद स्कूल अभियान शुरू किया है। इसमें आप ने जनता ने बदहाल स्कूलों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की। कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकारों की वजह से 20 साल में राज्य की शिक्षा व्यवस्था गर्त में चली गई है। सरकार झूठे दावे कर अपनी कमियों को छिपाने की कोशिश कर रही है।
आप प्रदेश कार्यालय में प्रवक्ता संजय भट्ट और उमा सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में आप के नए अभियान की जानकारी दी। कहा कि अब उत्तराखंड के स्कूलों की बदहाली और बेहतर शिक्षा के दावों पर निर्णायक फैसला जनता का होगा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राज्य की शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताई तो राज्य सरकार ने उत्तराखंड के स्कूलों को दिल्ली के स्कूल से बेहतर बता दिया। इसलिए आप ने फैसला जनता पर छोड़ दिया है।
आज से 10 जनवरी तक चलने वाले सेल्फी विद स्कूल अभियान के तहत जनता स्कूलों के फोटों खींचकर सीएम, शिक्षा मंत्री को सोशल प्लेटफार्म के जरिए दिखाए। या इन फोटो-वीडियो को व्हाट्सऐप नंबर-8800026100 पर भी भेजा जा सकता है। संजय ने कहा कि पिछले 20 सालों में राज्य की शिक्षा व्यवस्था लचर हो गई। स्कूलों में शिक्षकों का घोर अभाव है। छात्र संख्या लगातार घट रही है। इस वजह सैकड़ृों स्कूल बंद किए जा चुके हैं।
अगर हालात ऐसे ही रहे तो कैसे उत्तराखंड में बच्चों के भविष्य को बनाया जा सकता है। उमा ने कहा कि केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में राज्य अपेक्षित मुकाम हासिल नहीं कर पाया। इसकी सीधी सीधी जिम्मेदार कांग्रेस और भाजपा ही हैं। इनके नेता केवल अपने विकास की सोच रखते हैं। राज्य की नहीं। मालूम हो कि दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते रोज राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सिसौदिया पर पलटवार करते हुए कठघरे में किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों को विभागीय लूट से बचाने को ऑनलाइन भुगतान करे सरकार: मोर्चा
Next: बागी कांग्रेस में आना चाहते हैं तो पार्टी विचार कर सकती है: यादव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.