Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राज्य कर विभाग ने 500 कारोबारियों को नोटिस भेजा
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग ने 500 कारोबारियों को नोटिस भेजा

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
rns featured image new

रुद्रपुर । राज्य कर विभाग ने 500 कारोबारियों को नोटिस भेजा है। ये कारोबारी पिछले एक साल से न तो कोई कारोबार रहे हैं, न ही जीएसटी रिटर्न भर रहे है। इधर, नोटिस मिलने के बाद कारोबारियों में हडक़ंप मचा है। उधर, कई कारोबारियों ने विभाग के चक्कर काटने शुरू कर दिये हैं। बता दें अपना खुद का कारोबार करने के लिये पहले राज्य कर विभाग में पंजीकरण कराना जरूरी होता है। विभाग में करीब 500 ऐसे कारोबारियों ने पंजीकरण करा रखा है, जो पिछले एक साल से कोई कारोबार नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा वे जीएसटी रिटर्न भी नहीं भर रहे हैं। राज्य कर विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगर किसी कारोबारी ने विभाग में पंजीकरण कर रखा है, तो उसे हर हाल में छह माह के अंदर अपना कारोबार शुरू करना जरूरी है। अगर वह कारोबार शुरू नहीं करता है, तो उसके खिलाफ माल एवं सेवा कर अधिनियम की धारा 79 के तहत कार्रवाई की जाती है। इसमें कोरोबारी का पंजीकरण भी निरस्त किया जा सकता है। इधर, नोटिस मिलने के बाद ऐसे कारोबारियों ने विभाग के चक्कर काटने शुरू कर दिये हैं। कई कारोबारियों ने नोटिस मिलने के बाद कारोबार शुरू कर दिया है।
सरकारी विभाग से काम लेने वाले ठेकेदारों पर भी पैनी नजर
राज्य कर विभाग ने सरकारी विभाग से टेंडर लेकर मोटा काम करने वालों ठेकेदारों भी पर नजर रखनी शुरू कर दी। विभागीय जांच में यह सामने आया है कई ठेकेदार सरकारी विभागों में ठेका ले रहे हैं और काम का पैसा भी ले रहे हैं। लेकिन जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे हैं।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप नहीं जानते होंगे, काले अंगूर के ये लाभ
Next: सिंचाई नहर निर्माण में हुई करोड़ों की अनियमितता के मामले में सीएम ने दिए जांच के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.