Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारियों ने जताया आभार
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों ने जताया आभार

RNS INDIA NEWS 06/09/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य आंदोलनकारियों के 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण विधेयक को सदन से मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री व नेता सदन के साथ विधान सभा के सभी सदस्यों को बधाई व धन्यवाद दिया है। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, सुलोचना भट्ट, तारा पाण्डे ने सभी राज्य आंदोलनकारियों को बधाई देते हुये कहा कि ये सभी के संघर्ष का परिणाम है और सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष ने राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं को समझते हुए पूरी ईमानदारी से एक सुर में समर्थन दिया। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, अरुणा थपलियाल, राधा तिवारी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इस महत्वपूर्ण विधेयक को सदन से मंजूरी मिली अब मुख्यमंत्री महामहिम से नवरात्र के शुभ अवसर पर मंजूरी की औपचारिकता पूर्ण कर सभी राज्य आंदोलनकारियों को दिवाली का तोहफा दिलाएं। उसके तत्काल बाद उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच एक सम्मेलन में मुख्यमंत्री का आभार व स्वागत करेगा। उन्होंने कहा कि आखिर 10 वर्ष से इस 10 फीसदी की पुनर्बहाली के लिए प्रयासरत रहे बेरोजगार आने वाले भर्ती कैलेंडर में सरकार की अपेक्षा के अनुरूप इसका लाभ ले सकेंगे। प्रचार मंत्री सुदेश कुमार, जिला महामंत्री धर्मपाल रावत, प्रभा नैथानी ने विधानसभा के सभी सदस्यों के साथ इस विधेयक को पूर्ण करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का भी विशेष आभार प्रकट किया। इसमें मुख्यतः तारा पाण्डे, पूरण सिंह लिंगवाल, पुष्पलता सिलमाणा, मुन्नी खंडूड़ी, लक्ष्मी बिष्ट, रामेश्वरी रावत, राजेश्वरी देवी, देवेश्वरी गुसाईं, सर्वेश्वरी डोबरियाल, प्रभात डण्डरियाल ने भी सीएम का आभार प्रकट किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वोकेशनल ट्रेनर ने निकाली पद यात्रा
Next: व्यापारियों ने पुनर्स्थापन की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.