Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारी आरक्षण में देरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण में देरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 22/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण देने में हो रही देरी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि सरकार के स्तर पर की जा रही देरी दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तत्काल विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर आंदोलनकारियों को आरक्षण देने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। कापड़ी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को लम्बे समय से पूरा न किया जाना, सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। आंदोलनकारियों को आरक्षण देने को बनाई गई समिति काफी समय पहले ही विसंगतियों को दूर कर सरकार को भेज चुकी है। अब सरकार को सिर्फ विशेष सत्र बुला कर अधिनियम को पारित करना है। जो नहीं किया जा रहा है। कहा कि विधानसभा का सत्र बुलाना सरकार का विशेष अधिकार है। इसके बावजूद सरकार जनभावना से जुड़े इसे बेहद अहम विषय को लटका रही है। राज्य आंदोलनकारी लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर हैं। राज्य में सात सालों से भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद भी राज्य आंदोलनकारी को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। कहा कि सरकार को यदि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो आंदोलनकारियों की मांगों को जल्द पूरा करना होगा। राज्य में लंबे समय से आंदोलनकारी चिन्हिकरण की मांग कर रहे हैं। सरकार इस दिशा में भी जरूरी कदम उठाए। ताकि आंदोलनकारियों को उचित सम्मान और लाभ मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी
Next: निजी स्कूल से कंप्यूटर उपकरण चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.