Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलन में सक्रिय महिला आंदोलनकारियों को गौरव सम्मान
  • देहरादून

राज्य आंदोलन में सक्रिय महिला आंदोलनकारियों को गौरव सम्मान

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन में योगदान देने वाली मातृ शक्ति को राज्य आंदोलनकारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया। गढ़ रत्न गीतकार लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हास्टल में लगभग 80 महिला उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। मातृ शक्ति को सम्मानित करते हुए लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मातृ शक्ति के त्याग और बलिदान ने पृथक राज्य की लड़ाई को महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचाया। आंदोलनकारी महिलाएं नरेन्द्र सिंह नेगी के हाथो से सम्मान लेने पर खुद को गौरवांवित महसूस किया। मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बताया कि नेगी दा ने राज्य आंदोलन के साथ ही महिलाओं की पीड़ा व संघर्ष को पर जो गीत लिखे व गाए गए वह अतुलनीय हैं। इसलिए महिलाएं खुद की पीड़ा को नेगी दा से जोड़ती हैं। नरेन्द्र सिंह नेगी ने सम्मान देते हुए उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के इस पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की। आंदोलनकारी मंच की ओर से गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, ओमी उनियाल व रविन्द्र जुगरान आदि ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच के रामलाल खंडूड़ी व प्रदीप कुकरेती ने देहरादून वाला हूं.. गाने वाले युवा गायक कविलाश नेगी को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम के बाद नरेन्द्र सिंह नेगी ने राज्य आंदोलन के दौरान लिखा जनगीत उठा जागा उत्तराखंड्यो, सौं उठाणों वक्त ए गे.., उनके साथ जयदीप सकलानी, मोहन रावत व हॉल में मौजूद राज्य आंदोलनकारियों ने भी गाया।

इन्हें मिला उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी गौरव सम्मान
शहीद राजेश रावत की माता आंनदी रावत व सुशीला बलूनी, उषा नेगी, निर्मला बिष्ट, सरोज डिमरी, सरोज पंवार, सरिता गौड, उषा रावत, भुवनेश्वरी कठैत, पुष्पलता सिलमाना, सत्या पोखरियाल, द्वारिका बिष्ट, शकुन्तला रावत, कमला भट्ट, प्रभा बहुगुणा, कुसुमलता शर्मा, देवेश्वरी रावत, राजेश्वरी रावत, शकुन्तला बमराड़ा, लक्ष्मी बिष्ट, राजेश्वरी परमार, सुशीला चंदोला, सरोजनी चौहान, रामेश्वरी बर्थवाल, बीना बहुगुणा, माला रावत, पुष्पा सकलानी शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 200 से ज्यादा छात्र वापस भारत लौटे
Next: लावारिस कुत्तों के लिए डॉग होम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.