Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजमहल परिसर में प्राधिकरण का चला बुलडोज़र
  • नैनीताल

राजमहल परिसर में प्राधिकरण का चला बुलडोज़र

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

नैनीताल। मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में राजमहल कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज के पिछले क्षेत्र में मोबिन, रवि, सीमा बेग, मोइन, निषाद परवीन के अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने टीम पहुंची। प्राधिकरण की टीम को क्षेत्रवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को बुला कर ध्वस्तीकरण की कारवाई की गई। डीडीओ के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में तेजी से अवैध निर्माण हो रहा है। जिनको रोकने के लिए प्राधिकरण ने कई बार लोगों को नोटिस दिए हैं। इसके बावजूद भी क्षेत्र में तेजी से अवैध निर्माण हो रहा है जिस पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को टीम ने कार्रवाई की है। इस दौरान उनके द्वारा राज महल कंपाउंड क्षेत्र में अवैध रूप से बने अंसारी भवन को 3 दिन में खाली करने की चेतावनी दी है ताकि अवैध रूप से बने बहुमंजिला भवन को ध्वस्त किया जा सके। इस दौरान एसडीएम राहुल साह, सहायक अभियंता सतीश चौहान, सीएम शाह,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, सतीश चौहान, राजेंद्र प्रसाद, पूरन चंद तिवारी,सतीश उपाध्याय मौजूद रहे।

प्राधिकरण की टीम पर पैसे लेने का आरोप
 राज महल कंपाउंड में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने पहुंची जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर भवन स्वामी ने खुलेआम पैसे लेने का आरोप लगा दिया। भवन स्वामी रईस अंसारी का आरोप था कि उन्होंने यह निर्माण ऐसे ही नहीं किया बल्कि सहायक अभियंता को पैसे देकर करवाया है। आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारी पैसा लेकर नैनीताल में पहले अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं और बाद में कार्रवाई के नाम पर जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। अपने ऊपर खुलेआम आरोप लगाने पर सहायक अभियंता सतीश चौहान और भवन स्वामी रईस अंसारी के बीच तनातनी हो गई। इस मौके पर मौजूद प्राधिकरण के बाकी अधिकारियों ने बीच बचाव कर बात को संभालने की कोशिश की। निर्माणकर्ता अपने आरोपों पर टिके रहे और लगातार हंगामा करते रहे। जिसे लेकर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। सहायक अभियंता ने रईस अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विटामिन व पोषक तत्वों का भंडार हैं प्याज के छिलके, इस्तेमाल से होते हैं हैरान करने वाले फायदे
Next: सुअरों को पकड़ने के लिए जारी किए ठेके निरस्त करने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.