Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में देवभूमि उद्यमिता केंद्र हुआ स्थापित
  • पौड़ी

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में देवभूमि उद्यमिता केंद्र हुआ स्थापित

RNS INDIA NEWS 06/08/2024
rns featured image new
कोटद्वार(आरएनएस)।   उच्च शिक्षा में युवाओं को उद्यमिता कौशल के प्रति प्रेरित करने हेतु राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में देव भूमि उद्यमिता केंद्र स्थापित किया गया हैं। देवभूमि उद्यमिता केंद्र द्वारा विगत शैक्षिक सत्र से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं में उद्यमिता विकास करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मंगलवार को महाविद्यालय देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. विनय देवलाल ने बताया कि महाविद्यालय की अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ उषा सिंह ने भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। बताया कि महाविद्यालय के उद्यमिता केंद्र के अंतर्गत विगत सत्र में कार्यशालाओं व गतिविधियों के अतिरिक्त दो दिवसीय बूट कैंप तथा बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल ने उद्यमिता विकास की इस दिशा में उच्च शिक्षा विभाग की इस पहल व प्राध्यापकों के प्रशिक्षण को सराहनीय कदम बताया। उधर, रिखणीखाल स्थित राजकीय महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता विकास केंद्र खोलने की कवायद आरंभ हो गई है। इस संबध में अहमदाबाद से प्रशिक्षण लेकर लौटे महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. महेश आर्य ने मंगलवार को छात्रों को बताया कि इस योजना के तहत अब महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता केंद्र खोला जायेगा। केंद्र में महाविद्यालय के छात्रों सहित ब्लाक के अंतर्गत आने वाले 18 से 45 वर्ष के युवाओं व वयस्कों को उद्यमिता व स्वरोजगार हेतु जागरूक किया जाएगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: बौखनाग के आशीर्वाद को उमड़ी भीड़
Next: किसान की बदली किस्मत, खेत से मिला बेशकीमती हीरा, इतनी है कीमत

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.