Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के कोर जोन में ट्रक से बेची जा रही शराब
  • पौड़ी

राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के कोर जोन में ट्रक से बेची जा रही शराब

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

 पौड़ी। पार्क प्रशासन शायद शराब ठेकेदार के इशारे पर नाच रहा है। कारण यह है कि कायदे-कानूनों को ताक पर रखकर राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज की कोर जोन में ट्रक से शराब बेची जा रही है। वहीं पार्क प्रशासन इस पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
इस वर्ष आबकारी विभाग ने पौड़ी जनपद के यमकेश्वर विकासखंड में चीला-कुनाऊं के नाम से एक अंग्रेजी शराब की दुकान आवंटित की थी। मगर, ग्रामीणों के विरोध के चलते अभी तक चीला-कुनाऊं के बीच शराब की दुकान नहीं खुल पाई है। पिछले कुछ दिनों से ठेके का अनुज्ञापी शराब से भरे एक ट्रक को लेकर चीला-कुनाऊं के बीच टहल रहा है। यह पूरा क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज तथा चीला रेंज के अंतर्गत आता है, जो पार्क का कोर जोन है। नियमानुसार इस कोर जोन में इस तरह की कोई भी गतिविधि नहीं हो सकती है। वहीं अनुज्ञापी पार्क के कायदे कानूनों को धता बताते हुए पिछले कुछ दिनों से लगातार कोर जोन में ट्रक से शराब की बिक्री कर रहा है। शनिवार को बैराज-लक्ष्मणझूला मार्ग पर जंगलात बैरियर से कुछ कदम की दूरी पर इस पर ट्रक से शराब की बिक्री होती दिखी। मगर पार्क प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को बैराज के पास ही ट्रक से शराब बेची जा रही थी। जब पूछा गया तो अनुज्ञापी ने वनकर्मियों के हाथ में एक 300 रुपये की रसीद थमा दी, जो गौहरी रेंज की ओर से पार्क क्षेत्र में प्रवेश के लिए वाहन चालक को दी गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठगों के लिए हमेशा खुले रहते हैं सचिवालय के गेट
Next: मलबे में दबने से दो महिलाओं व एक बच्ची की मौत, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.