Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पानी से लबालब भरे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज को क्रॉस करते समय डूबी कार
  • राष्ट्रीय

पानी से लबालब भरे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज को क्रॉस करते समय डूबी कार

RNS INDIA NEWS 14/09/2024
rns featured image new

बैंक मैनेजर और कैशियर की दर्दनाक मौत

फरीदाबाद (आरएनएस)। हरियाणा के जिले फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरे बरसाती पानी में एसयूवी 700  गाड़ी के डूबने के कारण उसमें बैठे एचडीएफसी के बैंक मैनेजर और कैशियर की बीती रात को मौत हो गई.  मृतकों के साथ काम करने वाले बैंक कर्मचारी आदित्य का कहना है कि गुरुग्राम के सेक्टर 31 में एचडीएफसी की शाखा में विराज द्विवेदी बतौर कैशियर के रूप में कार्यरत थे. वहीं पुण्यश्रेय शर्मा बैंक के मैनेजर थे. वे बैंक यूनियन के प्रेसिडेंट भी थे.
आदित्य के अनुसार, बीते दिनों जमकर बारिश हुई थी. इस कारण विराज द्विवेदी बैंक मैनेजर को एक्सयूवी 700 गाड़ी में छोडऩे के लिए आ रहे थे. विराज को बैंक मैनेजर पुण्यश्रेय शर्मा के घर पर रुकना था. बैंक मैनेजर शर्मा ग्रेटर फरीदाबाद में स्थित ओमेक्स सिटी में रहते थे. यहां पर रात को विराज द्विवेदी को रोकना था और सुबह उन्हें किसी काम से दिल्ली निकलना था. लेकिन जैसे ही वह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के पास आए तो उसके नीचे काफी पानी भरा हुआ था.
यहां पर कोई भी बैरिकेटिंग नहीं लगी हुई थी. विराज गुडग़ांव में रहते थे, इसके कारण उन्हें यह अनुभव नहीं हुआ कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे इतना पानी है कि उनकी गाड़ी पानी के अंदर डूब जाएगी. विराज ने इस पानी से गाड़ी को निकालने की कोशिश की मगर पानी अधिक होने के चलते गाड़ी बंद हो गई.
गाड़ी में पानी भर गया जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई. आदित्य ने बताया कि लगभग 11:30 बजे के आसपास बैंक मैनेजर की पत्नी का फोन उनके पास आया. उन्होंने कहा, मैनेजर साहब का फोन बंद जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने बैंक के मैनेजर और विराज द्विवेदी के फोन पर ट्राई किया. मगर दोनों के फोन स्विच ऑफ जा रहे थे. इसके कारण उनकी पत्नी फरीदाबाद से और वह लोग गुडग़ांव से खोजने के लिए उन्हें निकले. फरीदाबाद पहुंचने के बाद उन्हें पुलिस नजर आई. इसके बाद उन्होंने पुलिस से पूछा की तो उन्होंने बताया कि  एक गाड़ी अंडर ब्रिज के नीचे फंस गई थी. इसकी वजह से उसमें दो लोगों की मौत हो गई. तब उन्हें पता चला कि उनके साथ बड़ी अनहोनी हुई है. आदित्य ने बताया कि यदि पुलिस की बैरिकेटिंग होती तो शायद वह लोग गाड़ी को रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे न ले जाने की कोशिश करते. उनके साथ यह बड़ा हादसा न होता.
सब इंस्पेक्टर राजेश के अनुसार, घटना बीती रात 11:30 बजे की है. रेलवे अंडर ब्रिज के पास पुलिस की बैरिकेडिंग और सावधान के बोर्ड लगे थे. उन्हें पुलिस ने पीछे भी इस रास्ते से जाने को मना किया था. मगर यह लोग उसी रास्ते से जबरन निकल रहे थे. इसके कारण उनकी गाड़ी पानी के अंदर फंस गई. पानी के अंदर गाड़ी डूबने के कारण दोनों की गाड़ी में फंस गए. इसके कारण दोनों की मौत हो गई. फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई हो रही है.
वहीं सब इंस्पेक्टर राजेश ने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस सेवा सुरक्षा में सहयोग करें. पुलिस के मना करने और सावधान का बोर्ड लगा होने की अनदेखी बिल्कुल न करे. इसका खामियाजा दोनों को अपनी जान से देकर चुकाना पड़ा. ऐसे में सावधान रहें सुरक्षित रहें. पुलिस की ओर से लगाए गए सावधान के बोर्ड और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लिब्बरहेडी में हुई लूट का खुलासा, महिला समेत चार गिरफ्तार
Next: सेना की तरह सुविधा न मिलने से अर्धसैनिकों में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.