Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रेलवे टनल विस्फोट में कर्मचारी की मौत पर गुस्साए मजदूरों का प्रदर्शन
  • रुद्रप्रयाग

रेलवे टनल विस्फोट में कर्मचारी की मौत पर गुस्साए मजदूरों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के दौरान रैतोली में निर्माणाधीन एडिट टनल 7 पर हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई। इससे गुस्साए कर्मचारी-मजदूरों ने बुधवार को सुमेरपुर मेगा कंपनी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्माण कार्य बंद करने के साथ पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि देने की मांग की। मंगलवार शाम रैतोली एडिट टनल 7 पर विस्फोट से यहां काम कर रहे कर्मचारी गुड्डू भिलंवाल (40) निवासी क्वीली की मौत हो गई। बुधवार को मजदूर की मौत की खबर सुनते ही मेगा कंपनी में कार्यरत कर्मचारी और मजदूर कंपनी कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि घटना में तीन अन्य मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें बेहतर उपचार के साथ आर्थिक सहायता दी जाए। नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, नपा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिक्वाण, रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बंटी जगवाण ने कहा कि निर्माण कार्य में कंपनी की ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही है। कंपनी मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शी अनुज भट्ट ने कहा कि गुड्डू कैप्सूल भर रहा था, साथ ही ब्लास्टिंग भी सामने रखी थी। कुछ ही देर में धमाका हुआ और गुड्डू की मौत हो गई। मेगा कंपनी के जीएम ओंकार सिंह एवं डीजीएम एचएन सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। कंपनी पीड़ित परिवार के साथ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोडीला नाले के पास मिला अज्ञात शव
Next: वन आरक्षी से मारपीट में चार के खिलाफ केस

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.