Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर एचएमपीवी जांच शुरू, भारत में नौ केस आए सामने
  • राष्ट्रीय

रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर एचएमपीवी जांच शुरू, भारत में नौ केस आए सामने

RNS INDIA NEWS 08/01/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अब तक देश में नौ बच्चों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं संक्रमण के मामले बढ़ते देख केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में है। केंद्र ने राज्यों को रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ने पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य के सभी सिविल सर्जन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अभी तक हरियाणा में एचएमपीवी संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला है। हालांकि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से सतर्क रहने को कहा है।
कई राज्यों में सरकारों ने एचएमपीवी संक्रमण के खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों आदि पर लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही अस्पतालों में खांसी-जुकाम के मरीजों पर विशेष ध्यान देने और उनकी स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं। कुछ राज्यों में संक्रमित मरीजों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या एचएमपीवी संक्रमण, सांस से जुड़ा संक्रमण है, जिससे इंसानों की श्वसन प्रणाली में परेशानी होती है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी नहीं होती, उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह संक्रमण खतरा है।
नौंवा केस बुधवार को मुंबई में मिला है। यहां 6 महीने की बच्ची एचएमपीवी वायरस से संक्रमित पाई गई है। बच्ची 1 जनवरी से बीमार चल रही थी। खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन लेवल 84% तक गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, अब वह ठीक है। इलाज के बाद उसकी स्थिति कंट्रोल में है। अब तक महाराष्ट्र में एचएमपीवी के 3, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और गुजरात में 1-1 केस मिला है।
केंद्र सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को पहले ही कह दिया है कि हमें समय-समय पर ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस  वायरस से संबंधित अपडेट देते रहना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि भारत का निगरानी नेटवर्क सतर्क बना हुआ है। देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौती का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पेंशन देने की तैयारी
Next: वी. नारायणन होंगे इसरो के नए प्रमुख, 14 जनवरी को लेंगे एस. सोमनाथ का स्थान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.