Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे ने जनरल कोचों को वातानुकूलित करने की शुरू की तैयारी
  • राष्ट्रीय

रेलवे ने जनरल कोचों को वातानुकूलित करने की शुरू की तैयारी

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

अब गरीब भी करेंगे एसी ट्रेन में सफर

नई दिल्ली (आरएनएस)। ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अगर सबकुछ सही रहा तो यात्रियों को कम पैसे में ही एसी कोच में सफर का आनंद मिल सकता है। क्योंकि रेलवे जनरल कोच को एसी कंपार्टमेंट में बदलने की तैयारी में है। रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच यानी सामान्य डिब्बों को एसी डिब्बों (एसी कोच) में बदलने का विकल्प तलाश रहा है, ताकि उन यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान की जा सके जो अधिक किराया देने में सक्षम नहीं हैं।
सूत्रों के हवाले से बताया कि इन एसी डिब्बों में 100-120 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी और आम लोग इन डिब्बों में यात्रा कर सकें, इसलिए किराया काफी कम होगा। ये डिब्बे पूरी तरह से आरक्षित होंगे और इनमें स्वत: बंद होने वाले दरवाजे होंगे। अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रेल मंत्रालय में इस योजना पर मंथन सत्र शुरू हो गया है। पहले एसी जनरल क्लास के कोच का निर्माण पंजाब के कपूरथला में रेलवे कोच फैक्ट्री में किए जाने की संभावना है।
हालांकि, राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रमुख ट्रेनों को छोड़कर सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में कोरोना महामारी से पहले अनारक्षित सामान्य डिब्बे थे मगर अब ऐसे सभी कोच आरक्षित डिब्बों के रूप में चलते हैं। अधिकारियों ने कहा कि अगर आम यात्रियों को किफायती किराए पर एसी कोच में आराम से सवारी मिल सके तो यह रेलवे की प्राथमिकता होनी चाहिए।  हाल ही में रेलवे ने स्लीपर क्लास के डिब्बों में यात्रा करने का विकल्प चुनने वाले यात्रियों के लिए एसी-3 टियर से कम किराए वाले एसी इकोनॉमी क्लास कोच की पेशकश की। रेलवे ने एक ऑल-एसी इकोनॉमी ट्रेन की पहली सेवा भी शुरू की। बता दें कि अगर रेलवे की योजना सफल होती है तो आम आदमी को कम पैसे में ही एसी का आनंद मिल सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली के रेस्टोरेंट्स में हुक्का बिक्री को मिली अनुमति
Next: मंदिरों में पूजा करने के तौर तरीकों में कोर्ट दखल नहीं दे सकता : सुप्रीम कोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.